उत्तराखण्ड उत्तराखण्ड लोकसंगीत
कुमाऊंनी युवा गायक इंदर आर्य ने पुराने पहाड़ी गीत को दी नए अंदाज में आवाज देखें वीडियो
1 min read
Inder Arya New Song: युवा गायक इंदर आर्य के नए गीत में मचाया धमाल लोगों द्वारा काफी किया जा रहा है पसंद
बेहद कम समय में अपने कई सुमधुर गीतों से खास पहचान बनाने वाले कुमाऊंनी गायक इंदर आर्या आज किसी परिचय के मोहताज नहीं है। अपने कई सुपरहिट गीतों से लोगों के दिलों में खास जगह बनाने वाले इंदर का एक और गीत इन दिनों लोगों की जुबां पर छाया हुआ है। जी हां.. बात हो रही है हिमाल कैसेट्स के बैनर तले रिलीज हुए इंदर के नए डीजे गीत ‘चूड़ी त्येर हाथ मा’ की, जिसे लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। गीत की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महज दो दिनों के भीतर जहां इस गीत को 14 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं वहीं विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी गीत के बोल पर युवाओं द्वारा बनाई जा रही रील्स और शाट्स की बाढ़ सी आ गई है।(Inder Arya New Song)
यह भी पढिए:विडियो: अर्पित शिखर का नया पहाड़ी गीत हुआ रिलीज देखें सोनिया जोशी का दमदार अभिनय
बता दें कि इंदर के इस नए गीत ‘चूड़ी त्येर हाथ मा’ के बोल को जहां बलवीर राणा ने लिपिबद्ध कर अपने शब्दों में पिरोया है वहीं रंजीत सिंह का बेहतर डीजे संगीत गीत को और भी अधिक धमाकेदार बना रहा है। इस गीत को सुनकर लोगों के हाथ-पैर खुद ब खुद थिरकने लगे हैं। बात गीत के विडियो की करें तो इसमें महेश चंद्र और ममता गौतम की जोड़ी मुख्य किरदार में नजर आई है। दोनों के बेहतरीन अभिनय ने भी दर्शकों का मन मोहने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बताते चलें कि इस गीत के प्रोड्यूसर चंदन सिंह भैसोड़ा है। इसका फिल्मांकन रोहित कुमार तथा संपादन अंसर अहमद ने किया है।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
