Connect with us
Lakshya Sen. Jpg

Home / अल्मोड़ा / उत्तराखंड के युवा शटलर लक्ष्य सेन ने इंडिया ओपन का खिताब जीत देश और प्रदेश का बढ़ाया मान

अल्मोड़ा उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के युवा शटलर लक्ष्य सेन ने इंडिया ओपन का खिताब जीत देश और प्रदेश का बढ़ाया मान

1 min read

Lakshya Sen: उत्तराखंड के युवा खिलाड़ी लक्ष्य सेन इंडिया ऑफर एकल वर्ग में जीता खिताब देश एंव राज्य का नाम किया रोशन

उत्तराखंड के युवा हमेशा प्रदेश के साथ-साथ देश को भी गौरवान्वित होने का पल देते आए हैं। इसी कड़ी में एक और नाम हमेशा से जुड़ता आया है जी हां हम बात कर रहे हैं भारत के युवा बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन (Lakshya Sen) की जिन्होंने इंडिया ओपन एकल वर्ग का खिताब जीत कर उत्तराखंड के साथ ही देश का नाम भी रोशन किया है। बताते चलें कि अब लक्ष्य सेन का भविष्य का सबसे बड़ा लक्ष्य मार्च में शुरू होने वाली ऑल इंडिया ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीत हासिल करना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के अल्मोड़ा निवासी लक्ष्य सेन ने इंडिया ओपन एकल वर्ग का खिताब हासिल किया है। बता दें कि लक्ष्य सेन इस उपलब्धि पर उनके पिता धीरेंद्र कुमार सेन एवं कोच ने खुशी जाहिर की है। उनके पिता एवं कोच का कहना है कि लक्ष्य लगातार तीन महीने से टूर्नामेंट खेल रहे हैं। इसके बाद लक्ष्य सेन ने 10 दिन का आराम लिया। इसी बीच लक्ष्य सेन अपने घर अल्मोड़ा एवं देहरादून भी गए । लक्ष्य के पिता का कहना है कि लक्ष्य अपनी सकारात्मक सोच के साथ ही कोर्ट में उतरते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अब लखनऊ में आयोजित होने वाले सैयद मोदी इंटरनेशनल बीडब्ल्यूएफ सुपर 500 टूर्नामेंट मे लक्ष्य हिस्सा लेंगे।

देवभूमि दर्शन के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

Continue Reading

More in अल्मोड़ा

To Top