Connect with us
देवभूमि में भीषण बस हादसा- खाई में जा गिरी यात्रियों से भरी बस, 20 लोग गंभीर रूप से घायल

Home / उत्तराखण्ड बुलेटिन / देवभूमि में भीषण बस हादसा- खाई में जा गिरी यात्रियों से भरी बस, 20 लोग गंभीर रूप से घायल

उत्तराखण्ड बुलेटिन पौड़ी गढ़वाल

देवभूमि में भीषण बस हादसा- खाई में जा गिरी यात्रियों से भरी बस, 20 लोग गंभीर रूप से घायल

1 min read

देवभूमि में भीषण बस हादसा- खाई में जा गिरी यात्रियों से भरी बस, 20 लोग गंभीर रूप से घायल


उत्तराखण्ड में सड़क हादसे रुकने के नाम नहीं ले रे है ,इनमे से अधिकतर हादसे उत्तराखण्ड के पर्वतीय क्षेत्रों में हो रहे है। खबर है की कोटद्वार से रिखणीखाल प्रखंड के अंतर्गत स्योलखांद (बसड़ा) की ओर जा रही जीएमओयू कंपनी की बस ग्राम सिरोबाड़ी से पहले बेतू बैंड के समीप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। पुलिस और नजदीकी लोगो की सहायता से तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया घायल यात्रिओ को बाहर निकाला गया और तुरंत उन्हें कोटद्वार के बेस चिकित्सालय में लाकर भर्ती किया गया है।
देवभूमि में भीषण बस हादसा- खाई में जा गिरी यात्रियों से भरी बस, 20 लोग गंभीर रूप से घायल


यह भी पढ़े-एसटीए ने देहरादून से नेपाल के लिए बस सेवा को दी मंजूरी जानिए किराया
बता दे की दुर्घटना में बस चालक सहित 14 यात्री घायल हो गए। बस में क्षेत्रीय ग्रामीणों के साथ ही शिक्षक भी सवार थे। बस चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए देहरादून रेफर किया गया है। यह दुर्घटना सुबह करीब सात बजे हुई। सुबह करीब पौने छह बजे कोटद्वार से जीएमओयू की बस संख्या यूके 12पीबी 0061 सवारियों लेकर स्योलखांद को रवाना हुई। करीब सात बजे सेंधीखाल-ढौंटियाल के मध्य बेतू बैंड पर बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना का पता चलते ही ढौंटियाल व सेंधीखाल से ग्रामीण मौके पर पहुंचे व घायलों को पुलिस की मदद से बेस चिकित्सालय कोटद्वार के लिए रवाना कर दिया।

Content Disclaimer 

 

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड बुलेटिन

To Top