Connect with us
Uttrakhand Landslide News: IN Pauri satpuli gumkhal Boulder Hits Car, Six Family Members Safe
Image : social media ( pauri landslide news)

Home / UTTARAKHAND NEWS / Uttrakhand: पौड़ी में चलती कार पर गिरा भारी बोल्डर, एक ही परिवार के 6 लोग थे सवार

UTTARAKHAND NEWS पौड़ी गढ़वाल

Uttrakhand: पौड़ी में चलती कार पर गिरा भारी बोल्डर, एक ही परिवार के 6 लोग थे सवार

1 min read

Pauri landslide news पौड़ी में पहाड़ी से कार पर गिरा भारी बोल्डर, दिल्ली जा रहे एक ही परिवार के 6 लोग बाल-बाल बचे

|Pauri Landslide News| Satpuli News| Uttarakhand News| उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। सतपुली-गुमखाल हाईवे पर अचानक पहाड़ी से भारी बोल्डर गिरने से एक स्विफ्ट कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि कार में सवार एक ही परिवार के छह सदस्य और चालक सुरक्षित बच गए। घटना के बाद एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू किया।

यह भी पढ़े :Marriage case: हनीमून के दौरान पत्नी को होटल की सीढ़ियों से धक्का, पति के खिलाफ मामला दर्ज

मलबे में फंसने के बाद कार पर गिरा बोल्डर (Pauri Boulder Accident)

जानकारी के अनुसार स्विफ्ट कार किर्खू पांग गांव से दिल्ली जा रही थी। वाहन सतपुली से कोटद्वार की ओर बढ़ रहा था। जैसे ही कार सतपुली मल्ली के पास पहुंची, अचानक पहाड़ी से मलबा गिरने लगा और वाहन सड़क पर फंस गया। चालक कार को मलबे से निकालने की कोशिश कर ही रहा था कि उसी दौरान ऊपर से एक भारी बोल्डर सीधे कार के पिछले हिस्से पर आ गिरा। टक्कर से कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

एसडीआरएफ ने तुरंत शुरू किया रेस्क्यू अभियान (SDRF Rescue Operation)

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ सतपुली की टीम उप निरीक्षक सबर सिंह नेगी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। टीम ने तेजी से राहत एवं बचाव अभियान चलाया और कार में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय रहते रेस्क्यू होने से एक बड़ा हादसा टल गया।

एक ही परिवार के लोग थे कार में सवार (Pauri Family Rescue)

कार में थलीसैंण निवासी एक ही परिवार के सदस्य दिल्ली जा रहे थे। वाहन में चालक विनोद के अलावा 68 वर्षीय संपत्ति देवी, 46 वर्षीय दिलबर सिंह, 36 वर्षीय करिश्मा नेगी, 13 वर्षीय प्रशांत नेगी और 8 वर्षीय ओजस नेगी सवार थे। हादसे में सभी की जान सुरक्षित बच गई, हालांकि कार को भारी नुकसान पहुंचा है।

यह भी पढ़े :Uttarakhand news: नैनीताल में हेलमेट के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रशासन ने लागू किया नया नियम

इन जवानों ने संभाला रेस्क्यू अभियान (Uttarakhand SDRF Team)

रेस्क्यू अभियान में उप निरीक्षक सबर सिंह नेगी के साथ हेड कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल संदीप पंवार, मनीष उनियाल, अजीत सिंह, कैलाश, चालक अरविंद सिंह और होमगार्ड सौरभ सिंह शामिल रहे। टीम की त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने भी सराहना की।

पहाड़ी मार्गों पर सावधानी बरतने की अपील (Uttarakhand Landslide News)

बारिश के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और बोल्डर गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। प्रशासन ने यात्रियों से पहाड़ी मार्गों पर सफर करते समय विशेष सावधानी बरतने और मौसम की स्थिति देखकर ही यात्रा करने की अपील की है।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND NEWS

To Top