Connect with us
Uttrakhand news: chamoli pregnant women gave birth in forest

Home / उत्तराखण्ड / वीडियो: उत्तराखंड पहाड़ों की बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं महिला ने जंगल में दिया बच्चे को जन्म

उत्तराखण्ड चमोली

वीडियो: उत्तराखंड पहाड़ों की बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं महिला ने जंगल में दिया बच्चे को जन्म

1 min read

Chamoli Pregnant women: चमोली जिले से आई लचर स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली की वीडियो गर्भवती ने जंगल में ही दिया नवजात शिशु को जन्म

उत्तराखंड पहाड़ो में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली किसी से छिपी नहीं है आए दिन यहां की लचर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की तस्वीरें आप देखते ही होंगे इसी बीच फिर एक वीडियो चमोली जिले से सामने आ रही है जिसमें ग्रामीण महिला को दंडी कंडी पर ले जाते दिख रहे हैं। बता दें कि मामला चमोली जिले के सुदूरवर्ती गांव पाणा का है।( chamoli Pregnant Women)

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार नंदा देवी पत्नी भरत सिंह को आज सुबह प्रसव पीड़ा शुरू हो गई ग्रामीणों द्वारा सड़क ना होने की वजह से दंडी कंडी के सहारे जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था‌। गांव से 2 किलोमीटर के आसपास जंगल मैं पहुंचे ही थे कि नंदा ने नवजात शिशु को जन्म दे दिया, फिलहाल जच्चा बच्चा स्वस्थ हैं लेकिन प्रदेश की लचर स्वास्थ्य सेवाओं और सड़क सुविधाओं कि यह बेहद ही शर्मनाक तस्वीर है। यह कोई पहला गांव नहीं है चमोली जिले के दर्जनों गांव सड़क जैसी सुविधाओं से कोसों दूर है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार शासन प्रशासन तक सड़क यातायात संबंधी बातें रखी लेकिन उन्होंने कभी भी इसे अमल में नहीं लिया।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top