Connect with us
Uttrakhand roadways buses will now run with CNG, preparation will be faster, tender taken out, fare may be less

Home / UTTARAKHAND ROADWAYS / उत्तराखंड रोडवेज की बसें अब चलेंगी सीएनजी से तैयारी तेज, टेंडर निकाला, किराया हो सकता है कम

UTTARAKHAND ROADWAYS उत्तराखण्ड

उत्तराखंड रोडवेज की बसें अब चलेंगी सीएनजी से तैयारी तेज, टेंडर निकाला, किराया हो सकता है कम

1 min read

Uttarakhand Roadways CNG Buses: डीजल के दाम बढ़ने से उतराखण्ड रोडवेज भी घाटे में अब चलाएगी सीएनजी बसें

उतराखण्ड रोडवेज जो की हमेशा से घाटे में चलती रही। जिसको देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम की बसें जल्द ही सीएनजी(CNG Buses) से चलेंगी। निगम ने इसके लिए टेंडर जारी कर दिया है। बता दें कि रोडवेज की 600 बसों को डीजल से सीएनजी में परिवर्तित किया जाएगा। वैसे उत्तराखंड परिवहन निगम (Uttarakhand Roadways) ने बीते दिनों दिल्ली से कुछ बसें इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड से लीज पर ली थीं, जो कि सीएनजी से चलती हैं। ये सभी बसे दून-दिल्ली रूट पर संचालित हो रही हैं। इन बसों के संचालन से डीजल वाहन के मुकाबले रोडवेज को अच्छी खासी कमाई हो रही है। इसके साथ ही सीएनजी से बसें संचालित करने के बाद रोडवेज की बसो का किराया कम होने की भी उम्मीद लगाई जा रही है।

दून-दिल्ली रूट पर सीएनजी बसें संचालित करने से डीजल वाहन के मुकाबले रोडवेज को खासी कमाई हो रही है। इसी आधार पर बोर्ड बैठक में फैसला लिया गया था कि परिवहन निगम की 600 बसों को सीएनजी में संचालित किया जाएगा। इसके साथ ही निगम जो करीब 300 अनुबंधित बसें अपने बेड़े में जोड़ेगा, वह भी सीएनजी से संचालित होंगी। जिस तरह से डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, उसको देखते हुए उतराखण्ड परिवहन निगम को सीएनजी बसें चलाना बेहद जरूरी है। अब सीएनजी किट लगाने के बाद इन बसों का खर्च कम और कमाई ज्यादा हो जाएगी। निगम के जीएम संचालन दीपक जैन के अनुसार इसके लिए टेंडर निकाला जा चुका है। जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROADWAYS

To Top