Connect with us
WhatsApp news today: sim binding rule change teligram not working without simcard after 1 march 2026 breaking live update
Image : सांकेतिक फोटो ( WhatsApp news today)

Home / Highlights / WhatsApp news today: 1 मार्च से बदलेंगे नियम, अब ऐसे नहीं चलेगा व्हाट्सएप टेलीग्राम

Highlights देवभूमि दर्शन

WhatsApp news today: 1 मार्च से बदलेंगे नियम, अब ऐसे नहीं चलेगा व्हाट्सएप टेलीग्राम

1 min read

WhatsApp news today  : व्हाट्सएप चलाने वालों को 1 मार्च को लगेगा बड़ा झटका, सिम कार्ड के बिना व्हाट्सएप जैसे ऐप नहीं करेंगे काम..

WhatsApp news today: sim binding rule change teligram not working without simcard after 1 march 2026 breaking live update : अगर आप भी बिना सिम कार्ड के पुराने फोन या टैबलेट में सिर्फ वाई-फाई के जरिए व्हाट्सएप टेलीग्राम जैसे मैसेजिंग ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बड़े झटके की होने वाली है। जी हां दरअसल भारत सरकार ने स्पष्ट किया है कि सिम बाइंडिंग से जुड़े नियमों में कोई ढील या छूट नहीं दी जाएगी, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि आगामी 1 मार्च से व्हाट्सएप टेलीग्राम और सिग्नल जैसे ऐप चलाने के लिए सिम कार्ड लगा होना बहुत अनिवार्य है।

यह भी पढ़े :WhatsApp banned in india: भारत में बंद होगा व्हाट्सएप? 9 को सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला

बता दें अब तक एक बार ओटीपी के जरिए फोन में व्हाट्सएप एक्टिवेट कर लिया जाता था। इतना ही नही बल्कि बिना सिम कार्ड के वाई-फाई से चैटिंग करने भी आसानी से हो जाती थी ,लेकिन अब नए नियमों के बाद व्हाट्सएप जैसे एप्स को चलाने के लिए फोन में उसी सिम कार्ड का मौजूद होना अनिवार्य हो गया है जिससे वह अकाउंट रजिस्टर्ड है। यानी इसे बैंकिंग एप की तरह समझा जा सकता है अगर फोन में सिम कार्ड नहीं है तो व्हाट्सएप टेलीग्राम और भी विभिन्न प्लेटफॉर्म्स नहीं खुलेंगे।

सरकार ने बदले नियम

बताते चलें पिछले कुछ सालों में डिजिटल ठगी के मामले लगातार देखने को मिले हैं, जिसके चलते स्कैमर्स अक्सर वर्चुअल नंबर या पुराने सिम कार्ड से अकाउंट बनाकर लोगों को चूना लगाते हैं और फिर सिम गायब कर देते है। सरकार का मानना है कि सिम बाइंडिंग से हर अकाउंट की पहचान तय होगी। इसके बाद एक ही नंबर से कई डिवाइस पर अकाउंट चलाना मुश्किल हो जाएगा ,जिससे ओटीपी स्कैन और फिशिंग जैसे मामलों में अपराधियों को पकड़ना आसान होगा। डेक्सटॉप वर्जन के लिए भी सिक्योरिटी के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं जिसके तहत अगर आपके मोबाइल में सिम एक्टिव नहीं है या फ़ोन काफी समय से ऑफलाइन है तो कंप्यूटर पर चल रहा आपका अकाउंट खुद ब खुद 6 घंटे के अंदर लॉग आउट हो जाएगा।

WhatsApp ने शुरू किया सिम बाइंडिंग का काम

WhatsApp ने सिम बाइंडिंग का काम शुरू कर दिया है जिसके तहत व्हाट्सएप के बीटा वर्जन 2.26.8.6 मे इससे जुड़ा एक पॉप भी देखा गया है। जिसे देखकर यह लगता है कि व्हाट्सएप में डॉट यानी दूर संचार मंत्रालय के आदेश का पालन करना शुरू कर दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि कंपनी जल्द भारतीय यूजर्स के लिए इसे पेश करने वाली है। 1 मार्च के बाद सिस्टम लागू होने की खबर है अगर ऐप कंपनियां इसे समय पर लागू नहीं करती है तो उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई जुर्माना और टेक्निकल ब्लॉक भी हो सकता है।

Continue Reading

More in Highlights

To Top