UTTARAKHAND ROADWAYS उत्तराखण्ड
उत्तराखंड:बस में सिगरेट पीने से मना करने पर उत्तराखंड रोडवेज की महिला कंडक्टर को पीटा
1 min read
Uttarakhand Woman Conductor: उत्तराखंड रोडवेज की बस में महिला कंडक्टर पर हुआ चप्पल से वार
आए दिन उत्तराखंड रोडवेज की अजब गजब खबरें हैं तो आप सुनते ही हैं, लेकिन आज एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो वाकई बेहद शर्मनाक है। बता दें कि रोडवेज की महिला कंडक्टर को एक व्यक्ति को सिगरेट पीने के लिए मना करना भारी पड़ गया। इतना ही नहीं महिला कंडक्टर के सिगरेट पीने को लेकर मना करने पर युवक महिला कंडक्टर पर चप्पल से वार कर रुपये छीनकर भाग गया। यात्रियों तथा ग्रामीणों द्वारा आरोपी युवक को पकड़ने के लिए काफी दूर तक पीछा किया गया, लेकिन वह भागने मे कामयाब रहा।(Uttarakhand Woman Conductor)
यह भी पढ़िए:उत्तराखण्ड: पहाड़ में चलती कार पर बोल्डर गिरने से शपथ लेने जा रहे नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान की मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तराखंड परिवहन निगम की बस हरिद्वार से रामनगर के लिए जा रही थी। शाम के समय जैसे ही बस नगीना के पास पहुंची तो एक युवक बस में ही सिगरेट पीने लगा। जिस पर बस मे बैठे अन्य यात्रियों द्वारा आपत्ति जताने पर महिला कंडक्टर द्वारा उक्त व्यक्ति को सिगरेट पीने के लिए मना किया गया, लेकिन कंडक्टर के बार-बार मना करने पर भी जब युवक नहीं माना तो महिला कंडक्टर ने उसे एक थप्पड़ जड़ दिया। बताते चलें कि इसके पश्चात जब बस धामपुर पहुंची तो उक्त युवक ने उतरने के लिए बस को रुकवाया। बस रुकने के पश्चात जैसे ही महिला कंडक्टर ने बस का दरवाजा खोला तो व्यक्ति ने अपने पैर से चप्पल निकाल कर महिला कंडक्टर पर वार कर दिया और उसके हाथ से 700 रुपए भी लेकर भाग गया।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
