Connect with us
Uttarakhand pickup accident in Bageshwar district driver died on the spot

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखंड: पहाड़ में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा गहरी खाई में जा समाया वाहन, चालक की मौत

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: पहाड़ में हुआ दर्दनाक सड़क हादसा गहरी खाई में जा समाया वाहन, चालक की मौत

1 min read

Uttarakhand: बागेश्वर (Bageshwar) में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी पिक‌अप (Pickup Accident), चालक की मौके पर ही मौत, परिवार में कोहराम..

राज्य (Uttarakhand) में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। दर्दनाक सड़क हादसे की ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के बागेश्वर (Bageshwar) जिले से सामने आ रही है जहां एक पिक‌अप के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा जाने (Pickup Accident) से वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने तुरंत स्थानीय लोगों की सहायता से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मृतक के शव को खाई से बाहर निकाला। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हादसे की खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा माँ बेटे समेत चालक की भी मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के बागेश्वर जिले के नान कन्यालीकोट निवासी चंदन सिंह पुत्र हयात सिंह एक पिकअप चालक था। बीती शाम वह अपनी पिक‌अप वाहन संख्या यूके 02- सीए-862 से बागेश्वर से घर की ओर आ रहा था। इससे पहले कि वह घर पहुंच पाता नान कन्यालीकोट के पास उसकी पिक‌अप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा गई। हादसे में वाहन चालक चंदन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर‌ पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मृतक चालक के शव को खाई से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। हादसे से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों की आंखों से अश्रुओं की धारा थमने का नाम नहीं ले रही हैं।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: दिल्ली से कार बुुकिंग में पहाड़ आया था चालक, दर्दनाक सड़क हादसे में हो गई मौत

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top