Connect with us
Uttarakhand news: bike accident in gadarpur udhamsinghnagar husbsnd died on the spot

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखंड: गैस सिलेंडर भराने जा रहे बाईक सवार पति पत्नी की बाईक हुई दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: गैस सिलेंडर भराने जा रहे बाईक सवार पति पत्नी की बाईक हुई दुर्घटनाग्रस्त, पति की मौत

1 min read

उत्तराखंड में सड़क हादसे हैं कि रूकने का नाम ही नहीं ले रहे है पर्वतीय क्षेत्रों में सड़क हादसो ने तो रिकॉर्ड तोड़े ही है साथ ही मैदानी जिले भी इसमें पीछे नहीं है। सड़क हादसे की ऐसी ही एक दुखद खबर राज्य के ऊधमसिंह नगर जिले से आ रही है। मामला गदरपुर जिले का हैं जहां पत्नी के साथ बाइक से गैस सिलिंडर भराने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई, जबकि पत्नी मामूली रूप से घायल हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुद्रपुर भेज दिया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सतीश चंद कापड़ी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने अजय व आशा को सीएचसी पहुंचाया। लेकिन चिकित्सकों ने अजय को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार ग्राम गदरपुर के अबादनगर मोतियापुरा निवासी 32 वर्षीय अजय कुमार पुत्र कर्म सिंह अपनी पत्नी आशा के साथ बाइक संख्या वाइफ संख्या यूके 06 डब्लू 8296 से गैस सिलिडर भराने बुध बाजार स्थित गैस एजेंसी पर आए था। गैस सिलिडर न मिलने पर दोनों वापस लौट रहे थे। वो दोनों शांति एग्रो इंडस्ट्री के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे अजय कुमार सीधे वाहन के पहिए की चपेट में आ गए। जबकि बाइक पर पीछे बैठी आशा मामूली रूप से घायल हो गई। बताते चलें कि हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top