Connect with us
Uttarakhand: Sensational murder case in uttarakashi woman killed husband with sharp weapon

Home / उत्तरकाशी / उत्तराखंड: पहाड़ में सनसनीखेज वारदात महिला ने धारदार हथियार से पति की कर दी हत्या

उत्तरकाशी उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: पहाड़ में सनसनीखेज वारदात महिला ने धारदार हथियार से पति की कर दी हत्या

1 min read

Uttarakashi: महिला ने कुल्हाड़ी से कर दी पति की हत्या (Murder case), 20 दिन की मासूम बच्ची के सर से उठा पिता का साया…

राज्य के उत्तरकाशी (Uttarakashi) जिले से एक सनसनीखेज खबर सामने आ रही है जहां एक महिला ने अपने पति की धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। बताया गया है कि आरोपी महिला ने कुल्हाड़ी से पति की गर्दन पर कई वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्याकांड (Murder case) की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस की टीम ने आरोपी महिला को गिरफ्तार करने के साथ ही हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को भी घर से 25 मीटर दूर झाड़ियों से बरामद कर लिया है। राजस्व पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में भी दहशत का माहौल है। मिल रही जानकारी के मुताबिक दोनों की दो वर्ष पहले ही लव मैरिज हुई थी और उनकी एक महीने की बेटी भी है। अभी तक हत्या का कारण पारिवारिक कलह बताई गई है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: संदिग्ध हालात में हुई किरन की मौत के मामले में बड़ा खुलासा, मुंह दबाकर की गई हत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के उत्तरकाशी जिले के नौगांव ब्लॉक के हिमरौल गांव निवासी जसपाल पुत्र बच्चन सिंह राणा और उसकी पत्नी काजल के बीच सोमवार रात को अचानक किसी बात पर विवाद हो गया। इसी दौरान अपना आपा खो चुकी काजल ने कुल्हाड़ी से जसपाल पर क‌ई वार किए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बता दें कि जसपाल और काजल की दो साल पहले ही शादी हुई थी। महज 20 दिन पहले ही काजल ने एक फूल सी कोमल बच्ची को भी जन्म दिया है। बताते चलें कि काजल का मायका टिहरी गढ़वाल जिले के कंडीसौड क्षेत्र में है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची राजस्व पुलिस की टीम द्वारा पूछताछ में आरोपी काजल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ राजस्व चौकी दारसौं में 302 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ में सनसनीखेज वारदात पत्नी की हत्या कर शव झाड़ियों में छिपाया, हुआ गिरफ्तार

Continue Reading

More in उत्तरकाशी

To Top