Connect with us
Uttarakhand news: Sensational incident in chamoli, husband killed his wife with a sharp weapon.

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पहाड़ में सनसनीखेज वारदात गुस्से से बौखलाए पति ने पत्नी की धारदार हथियार से की हत्या

उत्तराखण्ड चमोली

उत्तराखंड: पहाड़ में सनसनीखेज वारदात गुस्से से बौखलाए पति ने पत्नी की धारदार हथियार से की हत्या

1 min read

Uttarakhand: राज्य के चमोली (Chamoli) जिले में सनसनीखेज वारदात, पति ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से कर दी पत्नी की हत्या, क्षेत्र में दहशत का माहौल..

राज्य (Uttarakhand) के पर्वतीय क्षेत्रों में भी अब अपराध किस कदर बढ़ने लगे हैं इसका अंदाजा इस दिल को दहला देने वाली सनसनीखेज खबर से आसानी से लगाया जा सकता है। दिल को दहला देने वाली यह दुखद खबर राज्य के चमोली (Chamoli) जिले से सामने आ रही है जहां एक व्यक्ति ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इस नृशंस हत्याकांड की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतका के हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियारों को भी बरामद कर लिया है। मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस विभाग की टीम हत्याकांड के कारणों की जांच में जुट गई है। इस नृशंस हत्याकांड से जहां पूरे गांव में दहशत का माहौल है वहीं यह हत्याकांड पूरे क्षेत्र में भी चर्चाओं का विषय बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ में सनसनीखेज वारदात महिला ने धारदार हथियार से पति की कर दी हत्या

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के चमोली जिले के गैरसैंण क्षेत्र के प्यूरा गांव निवासी भरत सिंह देहरादून में एक होटल में काम करता था। भरत इन दिनों कोरोना कर्फ्यू के कारण तीन माह पहले घर आया था। पुलिस के मुताबिक रविवार को उन्हें भरत की पत्नी बीना देवी की आत्महत्या की सूचना मिली परंतु घटनास्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना करने के पश्चात पता चला कि बीना ने आत्महत्या नहीं की है, बल्कि उसकी निर्ममता से हत्या की गई है। जिस पर पुलिस विभाग की टीम मौके पर ही मामले की तहकीकात में जुट गई। पुलिस ने जैसे ही मृतका के पति भरत से कठोरता से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूलते हुए पुलिस को बताया कि किसी बात पर गुस्से में आकर उस ने ही बीना की प्रेशर कुकर व कुदाल से वार कर हत्या की है। आरोपी के जुर्म कबूलते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में मामले की तहकीकात में जुटी पुलिस विभाग की टीम का मृतक बीना देवी के सिर, माथे, और आंख के पास गहरे घाव हैं। आरोपी ने महिला का शव घर में ही रखा हुआ था।

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: संदिग्ध हालात में हुई किरन की मौत के मामले में बड़ा खुलासा, मुंह दबाकर की गई हत्या

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top