Connect with us
Uttarakhand news: Car Accident in kafligair bageshwar district two people died on the spot

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखंड: काफलीगैर में दर्दनाक सड़क हादसा खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: काफलीगैर में दर्दनाक सड़क हादसा खाई में गिरी कार, दो लोगों की मौत

1 min read

Bageshwar: अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समाई कार (Car Accident), हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत, मृतकों के परिवारों में मचा कोहराम..

राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। राज्य के किसी ना किसी हिस्से से लगभग रोज ही सुनाई देने वाली दर्दनाक सड़क दुघर्टना की दुखद खबर आज राज्य के बागेश्वर (Bageshwar) जिले से सामने आ रही है जहां एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा जाने (Car Accident) से कार में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मृतकों के शवों को खाई से बाहर निकाला और अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस विभाग की टीम हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। उधर दूसरी ओर हादसे की खबर से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ में भयावह हादसा रोडवेज बस के अचानक हो गए ब्रेक फेल, बाल बाल बचे यात्री

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती शाम एक कार वाहन संख्या यूके-02-टीए-1815, बागेश्वर जिले के काफलीगैर तहसील के हन्योली से चनबौड़ी जा रही थी। बताया गया है कि जैसे ही कार गडेराधार के पास पहुंची तो एकाएक अनियंत्रित होकर करीब चार सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार में सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान बडगेरी निवासी सुंदर सिंह पुत्र शूर सिंह और कठानी निवासी मनोज पुत्र प्रताप सिंह के रूप में हुई है। इस दर्दनाक सड़क हादसे की खबर से जहां मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया वहीं दोनों गांवों में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे की सूचना मिलने पर दुर्घटनास्थल पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में समाई कार, चालक की मौके पर ही मौत

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top