UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: बाईक सवार भाई बहन को तेज रफ्तार डंपर ने मारी टक्कर बहन की मौके पर ही मौत
1 min read
Dehradun: दर्दनाक सड़क दुघर्टना (Bike Accident) में बहन की मौके पर ही मौत, भाई गम्भीर रूप से घायल, परिवार में मचा कोहराम..
राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब तो शायद ही ऐसा कोई दिन होगा जब राज्य के किसी ना किसी हिस्से से दर्दनाक सड़क हादसे की दुखद खबर ना सुनाई देती हों। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के देहरादून (Dehradun) जिले से सामने आ रही है जहां एक बेलगाम डंपर की चपेट में आकर बाइक सवार युवती की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका भाई गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर से मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया है कि दोनों भाई-बहन अपनी नई बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे उसी दौरान यह दर्दनाक सड़क हादसा (Bike Accident) हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर दूसरी ओर हादसे के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से रफूचक्कर हो गया है। पुलिस विभाग की टीम फरार डंपर चालक की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: प्रसूता महिला को ले जा रहे एम्बुलेंस के हुए ब्रेक फेल, चालक की सुझबुझ से बची जिंदगी
प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के देहरादून जिले के एकता विहार सेलाकुई निवासी भारती पुत्री स्वर्गीय हेमराज सिंह रोज की तरह अपने भाई हितेंद्र के साथ बाइक से ड्यूटी पर जा रही थी। बताया गया है कि हितेंद्र ने कुछ ही रोज पहले नई बाइक खरीदी थी जिस पर सवार होकर ही दोनों भाई-बहन ड्यूटी को जा रहे थे। लेकिन इससे पहले कि वे दोनों सकुशल ड्यूटी पर पहुंच पाते, देहरादून से विकासनगर की ओर आ रहे एक डंपर चालक ने उनकी बाइक को भीषण टक्कर मार दी। जिससे दोनों भाई-बहन बहन बाइक के साथ सड़क पर जा गिरे। इस दौरान हितेंद्र तो छिटकर दूर जा गिरा परंतु भारती डंपर के पहिए के नीचे आ गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर घायल हितेंद्र को उपचार के लिए सीएचसी सहसपुर में भर्ती कराया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा बीआरओ का वाहन जा समाया गहरी खाई में चालक की मौत
