Connect with us
Uttarakhand: sorrows broken on family, death of two brothers before Diwali in MUSSOORIE

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, दिवाली से पहले दो सगे भाईयों की मौत

उत्तराखण्ड देहरादून

उत्तराखंड: परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, दिवाली से पहले दो सगे भाईयों की मौत

1 min read

सामने दीवाली का त्यौहार और ईधर घर में दो मासूम बच्चों की मौत से परिजनों में मचा कोहराम मच गया। जी हां खबर है मसूरी के क्यारकुली गांव से जहाँ सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मछली तालाब के किनारे खेलते समय दो मासूम भाईयों की उसमें डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में मातम छाया हुआ है। तुरंत ही बच्चों को ग्रामीणों की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन वहां डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। भट्टा गांव आयुर्वेदिक अस्पताल की डॉक्टर निधि गुरुंग के अनुसार जब तक बच्चों को लाया गया दोनों की मौत हो चुकी थी।

जानकारी के अनुसार क्यारकुली गांव में सोमवार को तालाब के किनारे खेलते समय दो मासूम भाइयों की उसमें डूबने से मौत हो गई। बताते चलें की बच्चों के पिता पास में ही एक फार्म हाउस पर काम करते है। कोतवाल मसूरी गिरीश चन्द्र शर्मा के अनुसार घटना सुबह करीब दस बजे की है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। घर में माता पिता का रो रो कर बुरा हाल है , पड़ोसी और रिश्तेदार घर पहुंचकर सांत्वना दे रहे हैं।


यूट्यूब पर जुड़िए

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top