Connect with us
Uttarakhand Government Happy Independence Day
Uttarakhand News: Bharat Singh of Chapdon village chamoli became a lieutenant in indian army at IMA POP 2021.

IMA DEHRADUN

उत्तराखण्ड

चमोली

गौरवान्वित हुआ उत्तराखण्ड: चैपडों गांव के भरत बने सेना में लेफ्टिनेंट, पहाड़ में दौड़ी खुशी की लहर

गौरवान्वित पल: भरत सिंह बने भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट (Lieutenant), आईएमए देहरादून से हुए पास आउट (IMA POP 2021) गौरवान्वित माता-पिता ने सजाएं कंधों में सितारें…

बात जब भी सैन्य क्षेत्र की होती है तो देश नहीं वरन विदेशों में भी उत्तराखंड का नाम गर्व और सम्मान के साथ लिया जाता है। इसके पीछे जहां एक ओर राज्य के हजारों वाशिंदे हैं जो हमेशा सेना में जाकर देशसेवा करने को लालायित रहते हैं तो दूसरी ओर सीमाओं में तैनात राज्य के वे वीर सपूत है जिन्होंने मां भारती की रक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे से होनहार बेटे से रूबरू कराने जा रहे हैं जो आईएमए देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान अंतिम बाधा पार कर भारतीय सेना में अफसर बन ग‌ए है। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के चमोली जिले के चैपडों गांव निवासी भरत सिंह की, जो आईएमए देहरादून से कठिन प्रशिक्षण प्राप्त कर शनिवार को भारतीय सेना में बतौर अफसर सम्मिलित हो गए हैं। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।
यह भी पढ़ें- गौरवान्वित हुआ उत्तराखण्ड: सेना को जांबाज देने में नहीं है कोई सानी, POP में 44 बेटे बने अफसर

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के चमोली जिले के थराली विकासखंड के चैपडों गांव निवासी भरत सिंह शनिवार को आईएमए देहरादून में आयोजित पासिंग आउट परेड के दौरान भारतीय सेना में अफसर बन ग‌ए है। बता दें कि सेना में लेफ्टिनेंट बने भरत सिंह का परिवार वर्तमान में राजधानी देहरादून में रहता है। पासिंग आउट परेड के दौरान भरत के माता-पिता ने खुद बेटे के कंधों पर सितारे लगाकर उसे भारतीय सेना को समर्पित किया। इस दौरान पिता बलवंत सिंह और माता पार्वती देवी बेटे भरत की उपलब्धि पर फूले नहीं समा रहे थे। इस अभूतपूर्व क्षण का गवाह बनते हुआ उनका सीना गर्व से चौड़ा हो गया। लेफ्टिनेंट भरत ने अपनी इस अभूतपूर्व उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों के साथ ही अपनी कड़ी मेहनत को दिया है।

यह भी पढ़ें- IMA POP 2021: ऐतिहासिक पल का गवाह बना उत्तराखंड, थल सेना को मिले 319 सैन्य अफसर

लेख शेयर करे

More in IMA DEHRADUN

Advertisement

UTTARAKHAND CINEMA

Advertisement Enter ad code here

PAHADI FOOD COLUMN

UTTARAKHAND GOVT JOBS

Advertisement Enter ad code here

UTTARAKHAND MUSIC INDUSTRY

Advertisement Enter ad code here

Lates News

To Top