UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: बारात की गाड़ी जा समाई खाई में एक महिला की मौत 19 लोग घायल
1 min read
Uttarakhand Marriage Vehicle : गढ़वाल क्षेत्र में फिर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा भारत की मिनी बस जा समाई खाई में
उत्तराखंड के पौड़ी और अल्मोड़ा जिले के बॉडर से दर्दनाक सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है। जहां बारात की एक मिनी बस वाहन संख्या यूपी-14-जेटी-5234 के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से वाहन में सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बस में सवार 19 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बताया गया है कि यह दर्दनाक सड़क हादसा धुमाकोट क्षेत्र के नेशनल हाईवे बुआखाल -रामनगर शंकरपुर से एक किमी आगे घटित हुआ है। अभी तक मिल रही जानकारी के अनुसार बस में 20 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि यह बस गाजियाबाद से बारात लेकर नलाई गाँव नैनीडांडा आई थी और वापसी में यह दर्दनाक हो गया।(Uttarakhand Marriage Vehicle)
यह भी पढ़िए: उत्तराखण्ड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर नदी में समाई बाइक, दो युवकों की मौत

थाना प्रभारी धुमाकोट प्रदीप तिवाड़ी के अनुसार बस में दूल्हा -दूल्हन भी सवार थे। बता दें कि बस जो कि 23 सीटर थी इसलिए ओवरलोड नहीं थी। इस हादसे में साहदरा देवी पत्नी भास्करानंद की मौके पर ही मौत हो गई। मृत महिला दूल्हे की बुआ बताई जा रही हैं। जबकि दूल्हा-दूल्हन सहित 19 लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल सभी को रामनगर उपचार के लिए रेफर किया गया है।
देवभूमि दर्शन के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें
