Connect with us
Uttarakhand news: Kishor Upadhyay joins bjp, may be bjp candidate from Tehri.

Home / Assembly election 2022 / उत्तराखण्ड: किशोर उपाध्याय ने थामा भाजपा का दामन, टिहरी से हो सकते हैं भाजपा उम्मीदवार

Assembly election 2022 उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: किशोर उपाध्याय ने थामा भाजपा का दामन, टिहरी से हो सकते हैं भाजपा उम्मीदवार

1 min read

Kishor Upadhyay: किशोर उपाध्याय ने भाजपा का दामन थाम 40 वर्षों बाद कांग्रेस को किया अलविदा..

इस वक्त की सबसे बड़ी खबर राजधानी देहरादून से सामने आ रही है जहां उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय (Kishor Upadhyay) ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इस अवसर पर 40 वर्षों तक कांग्रेस पार्टी की सेवा करने वाले किशोर ने कहा, “उन्होंने उत्तराखण्ड को आगे ले जाने की भावना से भाजपा ज्वाइन की है। उत्तराखंड की रक्षा, देश की रक्षा तभी संभव है जब उत्तराखंड खुशहाल रहेगा, सुखी रहेगा। उस भावना को लेकर ही लंबे समय से मेरी चर्चा वनाधिकार कानूनों को लेकर भाजपा से हुई। मुझे विश्वास है कि मेरी भावनाओं को संरक्षण इन साथियों से और प्रधानमंत्री मोदी जी से मिलेगा।”
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: भाजपा ने जारी की दूसरी सूची, रितू खंडूरी समेत 8 अन्य प्रत्याशियों का किया ऐलान

बता दें कि किशोर के लम्बे समय से भाजपा में सम्मिलित होने के कयास लगाए जा रहे थे। भाजपा में शामिल होने के बाद अब पार्टी उन्हें टिहरी विधानसभा सीट से मैदान में उतार सकती है। इससे पूर्व गुरुवार सुबह-सुबह कांग्रेस ने किशोर उपाध्याय (Kishor Upadhyay) को पार्टी से छः वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: कांग्रेस की 10 प्रत्याशियों की सूची जारी, हरदा की रामनगर सीट गई, बेटी को भी मिला टिकट

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

Continue Reading

More in Assembly election 2022

To Top