Connect with us
Uttarakhand news: Suyash Kalkhuria of Dynasty Gurukul Academy Khatima selected for National Science Congress.

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: खटीमा के सुयश का बतौर बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस के लिए हुआ चयन

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

उत्तराखंड: खटीमा के सुयश का बतौर बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस के लिए हुआ चयन

1 min read

डायनेस्टी गुरुकुल एकेडमी खटीमा (Dynasty Gurukul Academy Khatima) के छात्र सुयश का राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस के लिए चयन, अगले माह गुजरात में होगा आयोजन..

राज्य के नौनिहाल आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। जी हां.. राज्य के होनहार छात्र-छात्राओं ने न केवल शिक्षा के क्षेत्र में अपना परचम लहराया है बल्कि खेल के मैदान, कला नृत्य सहित अन्य सभी प्रतियोगी मंचों पर भी अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। आज हम आपको राज्य के एक ऐसे ही होनहार छात्र से रूबरू कराने जा रहे हैं राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस में बतौर बाल वैज्ञानिक चयनित होकर अपनी प्रतिभा का दम दिखाया है। जी हां.. हम बात कर रहे हैं राज्य के उधमसिंह नगर जिले के डायनेस्टी गुरुकुल एकेडमी खटीमा में पढ़ने वाले सुयश‌‌ कलखुड़िया की, बाल वैज्ञानिक के तौर पर जिसका चयन राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस में हो गया है। उसकी इस अभूतपूर्व सफलता से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं पूरे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।
(Dynasty Gurukul Academy Khatima)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड के 8वीं का छात्र नीरज बना ‘वैज्ञानिक’, बनाया ऐसा प्रोजेक्ट की राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

बता दें कि सुयश के अतिरिक्त राज्य के 15 अन्य बाल वैज्ञानिकों का चयन भी राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस के लिए हुआ है। जिसका आयोजन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद द्वारा 15 से 18 फरवरी तक गुजरात में होगा। यहां राज्य की इन प्रतिभाओं को दूसरे राज्य के छात्र-छात्राओं के साथ प्रतिस्पर्धा का मौका मिलेगा। विदित हो कि राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में चयनित होने से पूर्व छात्र-छात्राओं को पहले विकासखंड स्तर पर, फिर जिला स्तर पर एवं राज्य स्तर पर अपने-अपने वैज्ञानिक माडल प्रस्तुत करने होते हैं। तीनों स्तरों पर सफल होने के बाद ही उन्हें राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस में शामिल होने का सुनहरा अवसर मिलता है।
(Dynasty Gurukul Academy Khatima)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के अनुराग रमोला को पीएम मोदी ने राष्ट्रीय बाल पुरस्कार अवार्ड से किया सम्मानित

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top