Connect with us
Uttarakhand roadways buses started in the election, passengers are facing trouble..

Home / Assembly election 2022 / उत्तराखंड रोडवेज बसें लगी चुनाव में, यात्रियों की फजीहत छोटे वाहन ले रहे हैं 5 गुना किराया

Assembly election 2022 UTTARAKHAND ROADWAYS

उत्तराखंड रोडवेज बसें लगी चुनाव में, यात्रियों की फजीहत छोटे वाहन ले रहे हैं 5 गुना किराया

1 min read

Uttarakhand election roadways buses: रोडवेज, केमू, जीएम‌ओयू बसों के चुनावी ड्यूटी में लगने से ठप हुई परिवहन व्यवस्था, पहाड़ जाने के लिए नहीं मिल रहे वाहन, परेशान हुए यात्री…

रोडवेज, केमू, जीएम‌ओयू बसों सहित अधिकांश मैक्स, बोलेरो टैक्सी वाहनों के चुनावों में लगने से पहाड़ जाने वाले यात्रियों को गाडियां नहीं मिल रही है। जिस कारण जहां एक ओर यात्रियों की फजीहत हो रही है वहीं दूसरी ओर कुछ निजी वाहन चालकों द्वारा पांच गुना अधिक किराया वसूलने की खबरें भी आ रही है। जिससे यात्रियों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। रोडवेज और केमू बसों के चुनावी ड्यूटी में लगने से शनिवार और रविवार को हल्द्वानी से पहाड़ के लिए एक भी बस संचालित नहीं हो पाई। जिससे हैरान परेशान यात्री 5 से 6 घंटे तक इंतजार करते हुए इधर-उधर भटकते रहे।
(Uttarakhand election roadways buses)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: आज न‌ई सरकार चुन रहे मतदाता, अभी तक पड़े 18.97 फीसदी वोट

इस संबंध में हल्द्वानी टैक्सी स्टैंड पर गाड़ियों के लिए भटक रहे यात्रियों का कहना था कि गाड़ी ना मिलने से बड़ी परेशानी हो रही है। जिस क्षेत्र में जाने के लिए सामान्य दिनों में 100 रुपये टैक्सी का किराया लिया जाता है, वहां के लिए चालकों द्वारा 500 रुपये तक प्रति व्यक्ति किराया मांगा जा रहा है। टैक्सी चालकों द्वारा मौके का फायदा उठाने से जहां एक ओर यात्री दुखी नजर आए वहीं उनके चेहरे पर गुस्सा भी साफ झलक रहा था।
(Uttarakhand election roadways buses)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ जाने के लिए नहीं मिल रहे वाहन, ठप हुआ रोडवेज, केमू, GMOU बसों का संचालन

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

Continue Reading

More in Assembly election 2022

To Top