Connect with us
Uttarakhand assembly election: BJYM district president Mohit Pathak arrested while distributing money to people in lohaghat..

Home / Assembly election 2022 / उत्तराखण्ड: पहाड़ में भाजयुमो जिलाध्यक्ष लोगों को रूपए बांटते हुए गिरफ्तार, दो लाख नगदी बरामद

Assembly election 2022 उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: पहाड़ में भाजयुमो जिलाध्यक्ष लोगों को रूपए बांटते हुए गिरफ्तार, दो लाख नगदी बरामद

1 min read

उत्तराखण्ड में इस समय जहां मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं वहीं राज्य के चम्पावत जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पुलिस ने भाजयुमो जिलाध्यक्ष को बीती रात पुलिस ने लोगों को रूप‌ए बांटने के आरोप में पकड़ा है। मामला जिले की लोहाघाट विधानसभा सीट का है। यहां के भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक के पास से पुलिस को दो लाख रुपए से अधिक धनराशि बरामद हुई हैं। जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ पंचेस्वर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: अभी तक पड़े 18.97 फीसदी वोट, CM धामी ने मां और पत्नी के साथ किया मतदान

बताया गया कि भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक रविवार रात को किमतोली नाकोट तिराहे में वाहन संख्या UK03B 9731 से लोगों को रुपये बांट रहे थे। पुलिस के मुताबिक इस दौरान उन्होंने कई लिफाफों में एक हजार रुपये डाले हुए थे। तलाशी लेने पर पुलिस को उनके पास से 2,02,620 रुपये बरामद हुए हैं। पुलिस ने वाहन को सीज कर आरोपी के खिलाफ धारा 171बी, 171सी में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: यूनिफॉर्म सिविल कोड पर खुलकर बोले CM धामी, किया ये बड़ा ऐलान, देखें वीडियो

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

Continue Reading

More in Assembly election 2022

To Top