Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / चंपावत: नहीं मिला वाहन तो बारात की गाड़ी में लिफ्ट लेकर बेटी के साथ काल का ग्रास बनी शिक्षिका
UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड
चंपावत: नहीं मिला वाहन तो बारात की गाड़ी में लिफ्ट लेकर बेटी के साथ काल का ग्रास बनी शिक्षिका
By
1 min read
Sukhidhang Road Accident: चंपावत सड़क हादसे में 4 वर्षीय बेटी के साथ शिक्षिका की मौत, मां बेटी को कुछ ऐसे खींच ले गया काल..
चम्पावत जिले में हुए भीषण सड़क हादसे से आज समूचा उत्तराखण्ड दहल उठा है। जिलेवासियों के साथ ही समूचे उत्तराखण्ड में लोग इसी हादसे के बारे में बात कर अपनी शोक संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं। बता दें कि बीती रात हुए इस भीषण सड़क हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई जिनमें एक महिला शिक्षिका बसंती और उसकी चार वर्ष की मासूम बच्ची दिव्यांशी भी शामिल हैं। ऐसा लगता है कि दोनों मां बेटी को तो जैसे मौत ही खिंचकर टनकपुर ले गई हों। बताया गया है कि बसंती को चम्पावत से अपने माइके डांडा जाना था। परंतु सीधे कोई वाहन नहीं मिल पाने के कारण वह शाम को रोडवेज की बस से अपनी बच्ची के साथ इस आशा से टनकपुर चली गई कि शायद वहां से डांडा के लिए कोई वाहन मिल जाए। लेकिन दोनों मां-बेटी को कहां खबर थी कि टनकपुर में मौत उनका इंतजार कर रही है, वाहन के रूप में सीधे यमराज ही उन्हें लेने आने वाले हैं। क्योंकि बीती रात कुछ ऐसा ही हुआ जब देर शाम तक उन्हें कोई वाहन नहीं मिला तो उन्होंने बारात की गाड़ी में लिफ्ट मांगी, और देखते ही देखते काल का ग्रास बन गई।
(Sukhidhang Road Accident)
यह भी पढ़ें- चंपावत सड़क हादसा: काला साबित हुआ मंगलवार का दिन, 14 शव बरामद, PM ने जताया दुःख
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के चम्पावत जिले के जूप गांव निवासी बसंती भट्ट पत्नी नारायण दत्त भट्ट प्राथमिक विद्यालय डांडा में शिक्षिका थीं। इसी गांव में बसंती का मायका भी था। बताया गया है कि बीते रोज वह अपनी चार वर्षीय बेटी को लेकर मायके डांडा जा रही थीं। लेकिन काफी इंतजार के बाद भी जब उन्हें डांडा के लिए को वाहन नहीं मिला तो उन्होंने टनकपुर जाकर वाहन की तलाश करने की सोची। अब इसे विधि का विधान ही कहा जाएगा कि आमतौर अमूमन वाहनों से लबरेज रहने वाली इस सड़क मार्ग के लिए बसंती को यहां से भी कोई गाड़ी नहीं मिली। थक-हारकर वाहन का इंतजार कर रही बसंती को उस समय एक उम्मीद की किरण नजर आई जब शाम को टनकपुर आई एक बारात की गाड़ी डांडा के लिए जाने लगी। जल्दी घर पहुंचने की उम्मीद से बसंती ने उसी वाहन में लिफ्ट मांगी लेकिन घर पहुंचने से पहले ही वह मौत के मुंह में समा गई। बता दें कि बंसती के पति नारायण दत्त भट्ट राजकीय इंटर कॉलेज धौन में शिक्षक हैं। दोनों मां बेटी की अकस्मात मौत की खबर से जहां उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं समूचे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
(Sukhidhang Road Accident)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: गहरी खाई में समाई बारात की गाड़ी, 14 लोगों की मौत की खबर, रेस्क्यू जारी
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
You may also like...
Related articles
Chamoli News today: चमोली परिजनों ने मोबाइल चलाने से डांटा तो 8वीं की छात्रा ने खत्म कर दी जिंदगी
1 min read Chamoli News today kids mobile ban social media ban uttarakhand breaking news today chamoli news live मोबाइल…
Read More
Uttarakhand: हल्द्वानी, काशीपुर और रुद्रपुर में एक जमीन के पांच दावेदार जमीन फर्जीवाड़े का खुलासा
1 min read Uttarakhand Land Fraud Case in Haldwani Rudrapur and Kashipur: उत्तराखंड में जमीन घोटालों पर बड़ा एक्शन, 30…
Read More
Uttarakhand news: टिहरी में गुलदार ने छत पर पढ़ रही मासूम और सो रही महिला पर किया हमला
1 min read Tehri Garhwal Leopard Attack: टिहरी में गुलदार का बढ़ता आतंक, छत पर पढ़ रही मासूम और सो…
Read More
Uttarakhand news: हल्द्वानी KVM स्कूल में भड़की भीषण आग, देखते ही देखते धू-धू कर जली बिल्डिंग
1 min read KVM School Fire Haldwani: हल्द्वानी के KVM स्कूल में भीषण आग, दो बसें और जनरेटर जलकर खाक,…
Read More
Uttarakhand: नगरासू गुरुद्वारा विवाद खत्म: चार दिन बाद छत से उतरे निहंग, पंजाब के लिए हुए रवाना
1 min read Rudraprayag Nagarasu Gurudwara Nihang News: नगरासू गुरुद्वारा विवाद का अंत: चार दिन बाद छत से उतरे निहंग,…
Read More
Dehradun accident news today: देहरादून सिटी बस ने 6 लोगों को रौंदा हालत नाज़ुक
1 min read Dehradun road Accident dehradun city bus accident today dehradun accident news today dehradun breaking news today देहरादून…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
