Connect with us
Uttarakhand news: Roadways department may be start non-stop Volvo bus from Haldwani to Delhi.

Home / UTTARAKHAND ROADWAYS / GOOD NEWS: हल्द्वानी से दिल्ली के बीच चलेंगी नॉनस्टॉप वोल्वो बस सफर होगा बेहद आसान

UTTARAKHAND ROADWAYS उत्तराखण्ड

GOOD NEWS: हल्द्वानी से दिल्ली के बीच चलेंगी नॉनस्टॉप वोल्वो बस सफर होगा बेहद आसान

1 min read

Haldwani Delhi Volvo Bus: उत्तराखण्ड रोडवेज जल्द दें सकता है कुमाऊं वासियों को बड़ी सौगात, हल्द्वानी से दिल्ली के लिए शुरू हो सकता है नान स्टाप वाल्वो बसों का संचालन..

उत्तराखण्ड रोडवेज से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है जिसके मुताबिक बस में हल्द्वानी से दिल्ली की सफर करने वाले लोगों को जल्द बड़ी सौगात मिल सकती है। बताया गया है कि उत्तराखण्ड परिवहन निगम, देहरादून की तर्ज पर हल्द्वानी से दिल्ली के लिए भी जल्द नान स्टाप वाल्वो बसों का संचालन शुरू कर सकता है। इस संबंध में बीते गुरुवार को हल्द्वानी पहुंचे रोडवेज के महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन ने इस प्रस्ताव पर चर्चा की।
(Haldwani Delhi Volvo Bus)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड :10 साल से बंद हल्द्वानी से बसुलिसेरा- कुंवाली केमू बस सेवा आज से हुई चालू

बता दें कि वर्तमान में जहां हल्द्वानी से दिल्ली तक पहुंचने में यात्रियों को रोडवेज बस से आठ घंटे का समय लगता है वहीं नानस्टाप वाल्वो बसों का संचालन शुरू होने पर यह दूरी महज साढ़े पांच घंटे में तय होने का अनुमान रोडवेज प्रबंधन द्वारा लगाया जा रहा है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है कि नानस्टाप वाल्वो बस जहां एक ओर रास्ते में किसी होटल पर नहीं रूकेगी। वहीं दूसरी ओर इसका संचालन मुरादाबाद बाइपास से होकर किया जाएगा। ऐसे में हल्द्वानी बस स्टेशन से नान स्टाप वाल्वो बसों का संचालन होने से जल्द दिल्ली पहुंचने की तम्मन्ना रखने वाले कुमाऊं के लोगों को खासा फायदा हो सकता है।
(Haldwani Delhi Volvo Bus)

यह भी पढ़ें- GOOD NEWS: देहरादून से दिल्ली के लिए शुरू हुई 15 नॉन स्टॉप वाल्वो बसें, जानिए टाइम टेबल

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROADWAYS

To Top