Connect with us
GOOD NEWS: 15 non stop Volvo buses started from uttarakhand Dehradun to Delhi, know the time table.

Home / UTTARAKHAND ROADWAYS / GOOD NEWS: देहरादून से दिल्ली के लिए शुरू हुई 15 नॉन स्टॉप वाल्वो बसें, जानिए टाइम टेबल

UTTARAKHAND ROADWAYS उत्तराखण्ड

GOOD NEWS: देहरादून से दिल्ली के लिए शुरू हुई 15 नॉन स्टॉप वाल्वो बसें, जानिए टाइम टेबल

1 min read

Dehradun Delhi Volvo Bus: देहरादून से दिल्ली के लिए बढ़ाई गई वाल्वो बसों की संख्या, शुक्रवार से शुरू हुई नानस्टाप बस सेवा..

राजधानी देहरादून से दिल्ली का सफर करने वाले लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां… उत्तराखण्ड रोडवेज ने देहरादून से दिल्ली के लिए चलने वाली सभी वाल्वो बस सेवाओं को न सिर्फ शुक्रवार से शुरू कर दिया है बल्कि इनकी संख्या भी तीन गुना बढ़ा दी है। बताया गया है कि रोडवेज ने यह सेवाएं, उच्च श्रेणी व कम समय में सफर तय करने वाले यात्रियों की लगातार आती मांगों को देखते हुए शुरू की है। वाल्वो बस सेवाओं के नानस्टाप संचालित होने से अब जहां देहरादून से दिल्ली के लिए सुबह पांच बजे से रात पौने 12 बजे तक 15 वाल्वो संचालित की जाएंगी वहीं यह बसें लगभग चार घंटे में दून से दिल्ली की दूरी तय कर यात्रियों को काफी कम समय में उनके गंतव्य स्थान पर पहुंचा देंगी।
(Dehradun Delhi Volvo Bus)
यह भी पढ़ें- GOOD NEWS: उतराखण्ड से माता वैष्णो देवी के लिए रोडवेज की सुपर डीलक्स वाल्वो बस सेवा शुरू

सबसे खास बात तो यह है कि ये वाल्वो बसें देहरादून से दिल्ली का सफर ट्रेन से भी कम समय में तय कर रही है। विदित हो कि बीते अक्टूबर से रोडवेज ने देहरादून-दिल्ली के बीच पांच नानस्टाप वाल्वो का ट्रायल रन शुरू किया था। हालांकि रोडवेज प्रबंधन द्वारा शुक्रवार से संचालित होने वाली वाल्वो बसों के किराए में बढ़ोतरी भी की गई है। बताया गया है कि अभी तक जहां इनका किराया 772 रूपए था वहीं अब यात्रियों को देहरादून से दिल्ली तक का सफर तय करने के लिए 799 रूपए खर्च करने होंगे। रोडवेज प्रबंधन के मुताबिक राजधानी देहरादून से जहां यह बसें सुबह पांच बजे, छह बजे, सात बजे, आठ बजे, नौ बजे, 11 बजे, दोपहर 12 बजे, दो बजे, शाम चार बजे, पांच बजे, छह बजे, रात साढ़े आठ बजे, साढ़े नौ बजे, 11 बजे और पौने 12 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगी वहीं दिल्ली से देहरादून के लिए इन नानस्टाप बसों का समय सुबह पांच बजे, छह बजे, नौ बजे, 10 बजे, 11 बजे, दोपहर 12 बजे, एक बजे, दो बजे, तीन बजे, शाम पांच बजे, छह बजे, रात आठ बजे, साढ़े 10 बजे, 11 बजे व 12 बजे निर्धारित किया गया है।
(Dehradun Delhi Volvo Bus)

यह भी पढ़ें- GOOD NEWS: देहरादून से दिल्ली सिर्फ चार घंटे में पहुंचाएगी वॉल्वो, बस सेवा शुरु, जानिए समय

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROADWAYS

To Top