Connect with us
Uttarakhand news: road accident in Rudraprayag, Max caught in deep ditch, driver dies on the spot. UTTARAKHAND max accident.

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखण्ड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में समाई मैक्स, चालक की मौत

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में समाई मैक्स, चालक की मौत

1 min read

Uttarakhand Max Accident: भयावह सड़क हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत, परिजनों में मचा कोहराम..

समूचे उत्तराखंड में कुमाऊं मंडल से गढ़वाल मंडल तक दर्दनाक सड़क हादसों का सिलसिला जारी है अभी फिर एक सड़क हादसे की खबर रुद्रप्रयाग जिले से सामने आ रही है जहां एक मैक्स वाहन सड़क दुर्घटनाग्रस्त हो गया है जिसमें चालक की मौके पर ही मौत हो गई। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार गुप्तकाशी से छेनागाड़ जा रहा मैक्स वाहन छेनागाड़ से लगभग 2 किलोमीटर पहले ही अनियंत्रित होकर डेढ़ सौ मीटर खाई में जा समाया।
(Uttarakhand Max Accident)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड में भयावह सड़क हादसा, चैसिस वाहन से टकरा गई तेज रफ्तार कार, युवक की मौत

घटनास्थल पर स्थानीय लोगों के पहुंचने के बाद उन्होंने तुरंत पुलिस व एसडीआरएफ की टीम को सूचित किया जिससे मौके पर पहुंची एसडीआरएफ एवं पुलिस टीम ने रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया। बताते चलें कि इस हादसे में वाहन चालक सुंदर सिंह रौथाण पुत्र गणेश सिंह की मौके पर ही मौत हो गई बताया जा रहा है कि वह अकेला वाहन में था। हादसे की खबर से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
(Uttarakhand Max Accident)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड में भीषण सड़क हादसा, रोडवेज बस और ट्रक की हो गई जबरदस्त भिड़ंत

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top