Connect with us
Uttarakhand news: Private bus suddenly overturned on the road, accident in sitarganj udhamsingh Nagar.

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क हादसा: एकाएक सड़क पर पलटी प्राइवेट बस, 40-45 यात्री थे सवार

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क हादसा: एकाएक सड़क पर पलटी प्राइवेट बस, 40-45 यात्री थे सवार

1 min read

Sitarganj Bus Accident: खटीमा किच्छा मार्ग पर चलने वाली बस हुई दुर्घटनाग्रस्त यात्रियों में मची चीख-पुकार

राज्य में सड़क हादसों का सिलसिला जारी है। राज्य के किसी ना किसी कोने से आए दिन सड़क दुर्घटनाओं की खबर सुनने को मिलती है। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज से सामने आ रही है जहां सितारगंज से किच्छा की ओर जा रही है एक प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई जिससे उसमें बैठे यात्री घायल हो गए। बता दें कि सोमवार की सुबह खटीमा-किच्छा मार्ग में चलने वाली बस सितारगंज से सवारियां भरकर किच्छा के लिए रवाना हुई। जैसे ही बस वीरेंद्र नगर मोड़ के पास पहुंची तो एकाएक अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे बस में बैठे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। घटना के बाद से चालक तथा परिचालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गए ।
यह भी पढ़िए: उत्तराखण्ड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में समाई मैक्स, चालक की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज में एक प्राइवेट बस की पलटने से उसमें बैठी सवारियां घायल हो गई। बता दें कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब रोजाना की तरह प्राइवेट बस सितारगंज से सवारी भरकर किच्छा की ओर जा रही थी। तभी वीरेंद्र नगर मोड़ के पास बस अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। उसमें बैठे यात्रियों के अनुसार बस में औसत से ज्यादा सवारियां भरी हुई थी। बस में कम से कम 40 से 45 यात्री सवार थे। यात्रियों के अनुसार बस की स्पीड काफी अधिक थी एवं सवारियां भी औसत से अधिक थी जिसके कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने के कारण सभी यात्री चोटिल हो गए ।मौके पर पहुंचे पुलिस टीम ने यात्रियों को बस से बाहर निकाला । पुलिस द्वारा घायल 12 लोगों को 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया जिनमें से 2 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने के कारण उनको हायर सेंटर रेफर कर दिया। कम चोटिल यात्री दूसरी गाड़ियों से अपने गंतव्य स्थान को चले गए।

देवभूमि दर्शन के समाचार ग्रुप (WhatsApp) से जुड़ें

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top