UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड: दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
1 min read
Rudrapur Scooty Accident: रूद्रपुर स्थित पशु चिकित्सा से जुड़ी एक कंपनी में मेडिकल रीप्रजेंटेटिव था मृतक, काशीपुर से लौटते समय हुआ भयावह हादसा…
राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लगातार हो रहे दर्दनाक सड़क हादसों की कड़ी में आज फिर एक दुखद खबर राज्य के उधमसिंह नगर जिले से सामने आ रही है जहां एक स्कूटी सवार युवक को तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने बुरी तरह रौंद दिया। जिससे स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं उन्होंने पुलिस को तहरीर सौंप कर आरोपी चालक के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
(Rudrapur Scooty Accident)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: कार और एंबुलेंस की हुई भिड़ंत एंबुलेंस पलटने से मरीज ने तोड़ा मौके पर ही दम
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से कानपुर नगर के लाल बंग्ला, नई सब्जी मंडी निवासी मनीष शुक्ला रूद्रपुर स्थित पशु चिकित्सा से जुड़ी एक कंपनी में मेडिकल रीप्रजेंटेटिव के पद पर तैनात थे। वर्तमान में वह रुद्रपुर के दक्ष चौराहे के पास किराये पर कमरा लेकर रहते थे। बताया गया है कि बीते रोज जब वह किसी काम के लिए अपनी स्कूटी से काशीपुर गए थे तो वापसी में जैसे ही उनकी स्कूटी, गदरपुर में सूरजपुर के पास नवीन मंडी स्थल के पास पहुंची तो एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डंपर ने उसे बुरी तरह रौंद दिया। जिससे मनीष की मौके पर ही मौत हो गई।
(Rudrapur Scooty Accident)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार फौजी की मौत, कल ही पहुंचा था घर
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
