Connect with us
Uttarakhand news: BJP high command invites Banshidhar Bhagat from Delhi, changes in CM's post case. BJP Bansidhar Bhagat

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: बीजेपी हाईकमान का बंशीधर भगत को दिल्ली से बुलावा, CM पद मामले में उलटफेर

उत्तराखण्ड नैनीताल

उत्तराखंड: बीजेपी हाईकमान का बंशीधर भगत को दिल्ली से बुलावा, CM पद मामले में उलटफेर

1 min read

BJP Bansidhar Bhagat: तो क्या पुष्कर धामी नहीं बनेंगे दोबारा मुख्यमंत्री, अब भाजपा हाईकमान ने वंशीधर भगत को बुलाया दिल्ली…

उत्तराखण्ड की सियासत से जुड़ी एक बड़ी खबर इस वक्त सामने आ रही है। खबर है कि भाजपा आलाकमान ने अब वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत को दिल्ली बुला लिया है। इस खबर के मिलते ही उत्तराखंड की सियासत में जहां हड़कंप मच गया है वहीं सियासी गलियारों में अटकलों का दौर एक बार फिर शुरू हो गया है। बता दें कि निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को ही दिल्ली से लौटे हैं ऐसे में अचानक कालाढूंगी विधायक वंशीधर भगत को दिल्ली बुलाया जाना इस बात का संकेत है कि दिल्ली में सीएम चयनित होने की प्रक्रिया पूरे जोर-शोर से चल रही है। यह इस बात की ओर भी इशारा कर रही है कि वंशीधर को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
(BJP Bansidhar Bhagat)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के अगले CM की दौड़ में शामिल हैं धन सिंह रावत का नाम, जानिए इनका राजनैतिक सफर

खैर वास्तव में सत्ता की कमान किसके हाथ में होगी यह तो वक्त ही बताएगा लेकिन जिस तरह के संकेत सामने आ रहे हैं उसे देखकर तो यही लगता है कि सीएम की घोषणा करते हुए भाजपा आलाकमान एक बार फिर उत्तराखण्ड वासियों को चौंकाने जा रहा है। ऐसे में निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दोबारा सीएम की कुर्सी पर विराजमान होने की संभावना भी कम ही नजर आ रही है।
(BJP Bansidhar Bhagat)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड को मिल सकती है पहली महिला मुख्यमंत्री, ऋतु खंडूरी को दिल्ली से आया बुलावा

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top