Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: सेमलखलिया गांव के भरत बनेंगे वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, देश में हासिल की 9वीं रैंक
उत्तराखण्ड नैनीताल
उत्तराखण्ड: सेमलखलिया गांव के भरत बनेंगे वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, देश में हासिल की 9वीं रैंक
By
1 min read
Bharat Singh Kumaiya Airforce: दो बार असफल होने के बावजूद भरत ने नहीं मारी हार, तीसरे प्रयास में समूचे देश में नौवीं रैंक हासिल कर साकार किया सेना में अफसर बनने का सपना…
राज्य के होनहार वाशिंदे हमेशा से सेना में जाकर देशसेवा करने को लालायित रहते हैं। समय समय पर होने वाली आर्मी भर्तियां एवं पासिंग आउट परेड में राज्य के वाशिंदों की भारी संख्या में मौजूदगी आए दिन इस बात को साबित करते रहती है। आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे ही होनहार युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिसका चयन बतौर फ्लाइंग ऑफिसर भारतीय वायुसेना में हो गया है। जी हां.. हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के रामनगर के सेमलखलिया गांव के भरत सिंह कुमइया जिन्होंने दो बार असफल होने के बावजूद भी हार ना मानकर अपने तीसरे प्रयास में भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनने का मुकाम हासिल किया है। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।
(Bharat Singh Kumaiya Airforce)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: च्यूनी गांव की योगिता बनेंगी फ्लाइंग ऑफिसर, पहले ही प्रयास में हासिल की सफलता
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के नैनीताल जिले के रामनगर क्षेत्र के सेमलखलिया गांव के भरत सिंह कुमइया का चयन बतौर फ्लाइंग ऑफिसर भारतीय वायुसेना में हो गया है। सबसे खास बात तो यह है कि वायु सेना संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एफकैट) के परीक्षा परिणामों में भरत ने समूचे देश में 9वीं रैंक हासिल की है। बता दें कि अपनी प्रारम्भिक शिक्षा एमपी इंटर कालेज से अच्छे अंकों से उत्तीर्ण करने के पश्चात भरत ने एसडीआरआर पीजी कालेज देहरादून से बीएससी की डिग्री हासिल की है। बताते चलें कि एक सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले भरत के पिता देव सिंह कुमइया अपनी पिकअप से पर्वतीय क्षेत्रों के लिए सब्जी व राशन सप्लाई करते हैं जबकि उनकी मां मां रेवती देवी एक कुशल गृहणी हैं। तीन बहनों के इकलौते भाई भरत ने अपनी इस अभूतपूर्व सफलता का श्रेय अपने पिता देव, मां रेवती देवी, बहन आशा, रेनू व मोनिका को दिया है।
(Bharat Singh Kumaiya Airforce)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: राहुल बिष्ट बने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर, पिता पहाड़ में हैं चालक
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
You may also like...
Related articles
Uttarakhand: हल्द्वानी, काशीपुर और रुद्रपुर में एक जमीन के पांच दावेदार जमीन फर्जीवाड़े का खुलासा
1 min read Uttarakhand Land Fraud Case in Haldwani Rudrapur and Kashipur: उत्तराखंड में जमीन घोटालों पर बड़ा एक्शन, 30…
Read More
Uttarakhand news: टिहरी में गुलदार ने छत पर पढ़ रही मासूम और सो रही महिला पर किया हमला
1 min read Tehri Garhwal Leopard Attack: टिहरी में गुलदार का बढ़ता आतंक, छत पर पढ़ रही मासूम और सो…
Read More
Uttarakhand news: हल्द्वानी KVM स्कूल में भड़की भीषण आग, देखते ही देखते धू-धू कर जली बिल्डिंग
1 min read KVM School Fire Haldwani: हल्द्वानी के KVM स्कूल में भीषण आग, दो बसें और जनरेटर जलकर खाक,…
Read More
Uttarakhand: नगरासू गुरुद्वारा विवाद खत्म: चार दिन बाद छत से उतरे निहंग, पंजाब के लिए हुए रवाना
1 min read Rudraprayag Nagarasu Gurudwara Nihang News: नगरासू गुरुद्वारा विवाद का अंत: चार दिन बाद छत से उतरे निहंग,…
Read More
Dehradun accident news today: देहरादून सिटी बस ने 6 लोगों को रौंदा हालत नाज़ुक
1 min read Dehradun road Accident dehradun city bus accident today dehradun accident news today dehradun breaking news today देहरादून…
Read More
Pithoragarh news today पिथौरागढ़ पति और 3 बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार महिला हरियाणा में मिली
1 min read Pithoragarh news today kanalichina Pithoragarh news live uttarakhand breaking news today uttarakhand love affair uttarakhand married women…
Read MoreLatest Job Alerts
Government & private jobs in Uttarakhand
UKSSSC recruitment 2026: उत्तराखंड में जूनियर असिस्टेंट और स्टेनोग्राफर के 398 पदों पर भर्ती
44,900-रू0 1,42,400
Apply Now
Uttarakhand govt job 2026: नर्सिंग अधिकारी के 196 पदों पर निकली बंपर भर्ती
44,900 से 1,42,400
Apply Now
Champawat rojgar Mela 2026: चम्पावत 16 मई को रोजगार मेला 900 युवाओं का चयन करेंगी टाटा मोटर्स
16,250
Apply Now
UKSSSC Group C Recruitment: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने निकाली पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती
35,400 रुपए से लेकर 1,12,400 रुपए
Apply Now
