Connect with us
Uttarakhand news: 3 recruitment rally under Agneepath scheme in 2022 for Agniveer of Indian army.

Home / UTTARAKHAND ARMY BHARTI / उत्तराखंड: युवा हो जाए तैयार, अग्निपथ योजना के तहत होंगी 3 भर्ती रैलियां, जल्द करें आवेदन

UTTARAKHAND ARMY BHARTI उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: युवा हो जाए तैयार, अग्निपथ योजना के तहत होंगी 3 भर्ती रैलियां, जल्द करें आवेदन

1 min read

Uttarakhand Agniveer Army Recruitment 2022: अग्निपथ योजना के तहत 19 अगस्त से 12 सितंबर तक उत्तराखण्ड में होंगी तीन भर्ती रैलियां, कुमाऊं रेजिमेंट एवं गढ़वाल राइफल्स के लिए अग्निवीरों का होगा चयन..

देश में हो रहे विरोध प्रदर्शनों के बावजूद भारतीय सेना ने न केवल अग्निपथ योजना को लागू कर दिया है बल्कि इसके तहत होने वाली अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसी क्रम में अब उत्तराखंड एवं उत्तर प्रदेश के नौनिहालों के लिए भर्ती रैली आगामी 19 अगस्त से शुरू होने जा रही है। इतना ही नहीं अगस्त से दिसंबर माह के भीतर दोनों प्रदेशों में कुल मिलाकर 10 भर्ती रैलियों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें से उत्तर प्रदेश में में सात और उत्तराखंड में तीन भर्ती रैलियां होंगी। सबसे खास बात तो यह है कि इस संबंध में सेना भर्ती कार्यालय द्वारा कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है। बताया गया है कि सेना भर्ती कार्यालय लखनऊ के अंतर्गत आने वाले 13 जिलों के जहां भर्ती कानपुर में 20 अक्टूबर से शुरू होगी वहीं यूपी व उत्तराखंड की महिला मिलिट्री पुलिस में जनरल ड्यूटी के पदों की भर्ती लखनऊ में 30 नवंबर से 10 दिसंबर के बीच होगी।
(Uttarakhand Agniveer Army Recruitment 2022)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड युवा भी रहे तैयार, सेना में निकलेगी बंपर भर्तियां, केंद्र सरकार ने शुरू की नई योजना

इसके अतिरिक्त बात अगर उत्तराखण्ड में होने वाली भर्ती रैली की करें तो सेना भर्ती कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक लैंसडाउन एआर‌ओ के अंतर्गत कोटद्वार में 19 से 31 अगस्त तक गढ़वाल राइफल्स की भर्ती रैली आयोजित की जाएगी। वहीं कुमाऊं रेजिमेंट के लिए रानीखेत में 20 से 31 अगस्त तक भर्ती रैली आयोजित होगी जिसमें नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर एवं उधमसिंह नगर जिले के युवा प्रतिभाग कर सकेंगे। इसके अतिरिक्त पिथौरागढ़ एवं चम्पावत जिलों के युवाओं के लिए भर्ती रैली का आयोजन 5 से 12 सितंबर तक पिथौरागढ़ में किया जाएगा। बताया गया है कि उत्तराखंड की रैलियों में सेना के 12 मेडिकल आफिसर की तैनाती भी स्क्रीनिंग बेार्ड के साथ की जाएगी। बता दें कि भर्ती रैली में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर रजिस्ट्रेशन करवाना अनिवार्य होगा। यही से प्रवेश पत्र भी डाउनलोड किए जा सकेंगे।
(Uttarakhand Agniveer Army Recruitment 2022)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड युवाओं के लिए सुनहरा अवसर CRPF में निकली भर्ती जल्द करें आवेदन CRPF Bharti 2022

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ARMY BHARTI

To Top