UTTARAKHAND ARMY BHARTI UTTARAKHAND NEWS
Kumaon regiment army bharti 2026: रानीखेत में 16 फरवरी से होगी अग्निवीर आर्मी भर्ती
1 min read
Uttarakhand kumaon regiment army bharti 2026: in KRC Ranikhet for agniveer from Feb 16: कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर रानीखेत में 16 फरवरी से आर्मी कोटा भर्ती, उत्तराखण्ड के साथ ही अन्य राज्यों के युवा भी कर सकेंगे प्रतिभाग…
Uttarakhand kumaon regiment army bharti 2026: in KRC Ranikhet for agniveer from Feb 16: भारतीय सेना में सम्मिलित होने की तैयारी कर रहे उत्तराखंड सहित देशभर के युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। दरअसल कुमाऊँ रेजिमेंट केन्द्र (केआरसी) रानीखेत में यूनिट हेडक्वार्टर कोटा (UHQ Quota) के तहत फरवरी 2026 में चार दिवसीय भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली 16 से 19 फरवरी 2026 तक रानीखेत के दुलीखेत स्थित सोमनाथ ग्राउंड (विजय चौक के समीप) में होगी। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चरणबद्ध तरीके से संपन्न कराई जाएगी।
अलग-अलग तिथियों पर अलग राज्यों के अभ्यर्थी करेंगे प्रतिभाग
भर्ती रैली के पहले दिन, 16 फरवरी 2026 को अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD) की भर्ती होगी, जिसमें उत्तराखंड के सभी जिलों के पात्र अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे। हालांकि, इसमें केवल वही उम्मीदवार शामिल हो पाएंगे जिनके पास वैध संबंध प्रमाण पत्र होगा। 17 फरवरी 2026 को उन अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का परीक्षण किया जाएगा, जो 16 फरवरी को शारीरिक मापदंड में सफल घोषित होंगे।
18 फरवरी 2026 को अग्निवीर जनरल ड्यूटी की भर्ती अन्य राज्यों के लिए आयोजित की जाएगी। इस दिन उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्वोत्तर राज्यों के संबंधधारी अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
रैली के अंतिम दिन, 19 फरवरी 2026 को अग्निवीर जनरल ड्यूटी (विशिष्ट खिलाड़ी) की भर्ती होगी, जिसमें देश के सभी राज्यों के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। इसी दिन 18 और 19 फरवरी को शारीरिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच भी की जाएगी।
संबंध और खेल कोटा के तहत विशेष भर्ती
बताया गया है कि यह भर्ती रैली यूनिट हेडक्वार्टर कोटा (संबंध/खेल) के अंतर्गत आयोजित की जा रही है, जो सेना कर्मियों के आश्रितों और विशिष्ट खिलाड़ियों के लिए एक विशेष अवसर है। भारतीय सेना की अग्निपथ योजना के तहत चयनित उम्मीदवारों को चार वर्षों के लिए सेवा का अवसर मिलेगा। इस अवधि के पूर्ण होने के बाद 25 प्रतिशत अग्निवीरों को स्थायी सेवा के लिए चयनित किए जाने का प्रावधान है।
किन पदों पर होगी भर्ती
भर्ती रैली के माध्यम से निम्न पदों पर चयन किया जाएगा—
अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD)
अग्निवीर एसकेटी/क्लर्क
अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं उत्तीर्ण)
पात्रता और शैक्षणिक योग्यता
भर्ती में वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे जो युद्ध विधवा के पुत्र, विधवा के पुत्र, सेवारत सैनिक के पुत्र, पूर्व सैनिक के पुत्र या सेवारत सैनिक के भाई की श्रेणी में आते हों। अभ्यर्थियों के पास सेना अभिलेख कार्यालय द्वारा जारी वैध संबंध प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।
शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार निर्धारित की गई है। अग्निवीर जीडी के लिए 10वीं कक्षा में कुल 45 प्रतिशत अंक और प्रत्येक विषय में 33 प्रतिशत अंक आवश्यक हैं। क्लर्क पद के लिए 12वीं में कुल 60 प्रतिशत और प्रत्येक विषय में 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। ट्रेड्समैन पद के लिए 8वीं या 10वीं उत्तीर्ण होना पर्याप्त है, बशर्ते प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक हों।
आयु सीमा
सभी पदों के लिए आयु सीमा 17.5 से 21 वर्ष तय की गई है। अभ्यर्थियों की जन्म तिथि 1 अक्टूबर 2004 से 1 अप्रैल 2008 के बीच होनी चाहिए, जिसकी गणना 1 अक्टूबर 2025 के आधार पर की जाएगी।
रैली स्थल पर अनिवार्य दस्तावेज
अभ्यर्थियों को भर्ती स्थल पर सभी मूल प्रमाण पत्र और उनकी दो सत्यापित प्रतियां साथ लानी होंगी। इनमें संबंध प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र, निवास व जाति प्रमाण पत्र, धर्म प्रमाण पत्र, विद्यालय और चरित्र प्रमाण पत्र, अविवाहित होने का प्रमाण, शपथ पत्र, आधार कार्ड, 20 पासपोर्ट साइज फोटो तथा एनसीसी या खेल प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हों) शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के 200 गेस्ट टीचर संकट में 10 साल की सेवा के बाद भी नहीं मिला समायोजन
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
