Connect with us
Uttarakhand news: Bus packed with 65 passengers accident in shivpuri rishikesh road, one dead so far.

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखण्ड: अनियंत्रित होकर पलटी 65 यात्रियों से खचाखच भरी बस, अभी तक एक की मौत

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: अनियंत्रित होकर पलटी 65 यात्रियों से खचाखच भरी बस, अभी तक एक की मौत

1 min read

Shivpuri Rishikesh Bus Accident: उत्तराखण्ड में दर्दनाक सड़क हादसा, एकाएक अनियंत्रित होकर पलटी यात्रियों से भरी बस, 65 यात्री थे सवार, 1 महिला की मौत, 30 से अधिक यात्री गम्भीर रूप से घायल…

राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव जारी है। आए दिन राज्य के किसी ना किसी हिस्से से सुनाई देने वाली दर्दनाक सड़क हादसे की दुखद खबर आज ऋषिकेश से सामने आ रही है जहां यात्रियों से खचाखच भरी एक बस के एकाएक अनियंत्रित होकर पलट जाने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बस में सवार 30 से अधिक यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया गया है कि दुर्घटनाग्रस्त बस ऋषिकेश के नीलकंठ महादेव की ओर जा रही थी। हादसे से जहां मौके पर अफरातफरी मच‌ गई वहीं यात्रियों में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया है। जबकि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
(Shivpuri Rishikesh Bus Accident)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पूरा का पूरा पहाड़ टूट कर गिरा हाईवे पर देखें भयावह वीडियो

प्राप्त जानकारी‌ के अनुसार उत्तर प्रदेश से आए कांवड़ यात्री को लेकर एक बस ऋषिकेश के नीलकंठ महादेव की ओर जा रही थी। बताया गया है कि जैसे ही बस ऋषिकेश शिवपुरी मोटर मार्ग पर खारा स्रोत के पास पहुंची तो एकाएक अनियंत्रित होकर पलट गई। अब तक मिल रही जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त‌ बस में करीब 65 से 70 यात्री सवार थे। जिनमें से एक महिला की हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। अभी तक मृतका की शिनाख्त नहीं हो पाई है। हादसे में 30 से अधिक यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं।
(Shivpuri Rishikesh Bus Accident)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में भयावह सड़क हादसा, 14 वर्षीय किशोर की मौत, तीन बच्चों समेत चार घायल

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top