UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तरकाशी
उत्तराखण्ड: पहाड़ में भयावह सड़क हादसा, 14 वर्षीय किशोर की मौत, तीन बच्चों समेत चार घायल
1 min read
Uttarakashi Road Accident News: दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर की मौत, तीन अन्य बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल…
राज्य में दर्दनाक सड़क हादसे लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। खासतौर पर पर्वतीय क्षेत्रों में बरसात के मौसम में हमेशा की तरह इस बार फिर सड़क दुघर्टनाओं की संख्या में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिल रही है। अब तो शायद ही ऐसा कोई दिन होगा जब राज्य के किसी ना किसी हिस्से से दर्दनाक सड़क हादसे की दुखद खबर सुनने को ना मिलती हों। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के उत्तरकाशी जिले से सामने आ रही है जहां मंगलवार देर शाम एक वाहन के एकाएक दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक 14 वर्षीय मासूम किशोर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसमें तीन बच्चों समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतक किशोर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जबकि गंभीर रूप से घायल सभी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
(Uttarakashi Road Accident News)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: स्कूटी काली नदी में गिरी, पूर्णागिरि मंदिर के पुजारी के पुत्र की मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य के उत्तरकाशी जिले के भटवाड़ी तहसील के गोरशाली-जखोल मोटर मार्ग पर मंगलवार देर शाम एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिससे गोरशाली निवासी 14 वर्षीय सुजल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जबकि गोरशाली निवासी 12 वर्षीय अमन, सात वर्षीय लक्की, 13 वर्षीय अरमान व एक युवक धर्मेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने तुरंत रेस्क्यू चलाकर सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भटवाड़ी में भर्ती कराया, जहां से उन्हें हायर सेंटर जिला अस्पताल उत्तरकाशी रेफर कर दिया गया है। हालांकि अभी तक हादसे के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस विभाग की टीम हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।(Uttarakashi Road Accident News)
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
