UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड
उत्तराखंड: पहाड़ में भीषण सड़क हादसा बेटी से मिलने जा रहे पिता की मौत
1 min read
Nandprayag Car Accident: दर्दनाक सड़क हादसे में पिता की मौत, जा रहे थे बेटी से मिलने उसके ससुराल…
राज्य में दर्दनाक सड़क दुघर्टनाओं का तांडव जारी है। सड़क हादसे की ऐसी ही एक दुखद खबर आज राज्य के चमोली जिले से सामने आ रही है जहां एक कार के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में समा जाने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि मृतक अपनी बेटी से मिलने उसके ससुराल जा रहा था उसी दौरान यह दुखद हादसा घटित हो गया। हादसे की खबर से जहां मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है वहीं उसकी बेटी का भी रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस विभाग की टीम ने मृतक के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
(Nandprayag Car Accident)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: नीचे मैक्स वाहन और ऊपर से भरभरा कर टूट पड़ा पूरा पहाड़ देखें भयावह वीडियो
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के चमोली जिले के सैकोट गांव निवासी यशवंत सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह, बीते रोज अपनी कार से बेटी से मिलने के लिए नंदानगर जा रहे थे। बताया गया है कि जैसे ही उनकी कार नंदप्रयाग नंदानगर मोटर मार्ग पर सैतोली गांव के पास पहुंची तो एकाएक अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में समा गई जिससे यशवंत की मौके पर ही मौत हो गई।
(Nandprayag Car Accident)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ में भीषण सड़क हादसा भाजपा नेता जगदीश की सड़क हादसे में मौत
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
