उत्तराखण्ड नैनीताल
उत्तराखंड : जैसे ही दूल्हा पहुंचा दुल्हन के घर दुल्हन ने चेहरा देखते ही कर दिया इनकार
1 min read
Uttarakhand marriage lalkuan news: एकाएक शादी समारोह स्थगित होने से हड़कंप, दुल्हन पक्ष ने लगाया दूल्हे के दिखाये गए लड़के से भिन्न होने का आरोप…
राज्य के नैनीताल जिले से एक हैरतअंगेज खबर सामने आ रही है जहां लालकुआं में आयोजित विवाह समारोह में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एकाएक दुल्हन ने शादी करने से मना कर दिया। बताया गया है कि दुल्हन ने यह फैसला दूल्हे को देखने के बाद लिया। मिल रही जानकारी के मुताबिक शादी से पहले दुल्हन को दूसरा लड़का दिखाया गया था जबकि मंडप में दूल्हा बनकर पहुंचा लड़का दूसरा ही निकला। शादी से ऐन वक्त पहले इस भयंकर गड़बड़ी ने रंग में भंग डाल दिया। जिससे दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली और अंत में दूल्हे को बिना दुल्हन के बैरंग लौटना पड़ा।
(Uttarakhand marriage lalkuan news)
यह भी पढ़ें- इस तरह नकल माफिया बना हाकम सिंह रावत, यहां से सीखा ज्ञान, अब हुआ पूरा पर्दाफाश
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से नैनीताल जिले के लालकुआं क्षेत्र के संजयनगर निवासी एक युवती की बारात बीते रोज लालकुआं अंबेडकर नगर स्थित बरात घर में शनिवार को बरेली से पहुंची थी। सब कुछ सही चल रहा था। लेकिन वर पक्ष के अतिथी सत्कार के बाद जैसे ही शादी की रस्म शुरू हुई तो दूल्हे को देखते ही दुल्हन पक्ष के होश उड़ गए। इस दौरान जहां दुल्हन की बहन ने दिखाया गया लड़का अन्य होने का आरोप लगाते हुए मौजूदा दूल्हे की उम्र और उसके पैरों में तकलीफ होने की बात कही वहीं दुल्हन ने भी शादी करने से साफ इनकार कर दिया। जिससे विवाह समारोह में हड़कंप मच गया। दोनों पक्षों के बीच हुई तीखी नोंकझोंक के बाद आखिरकार शादी समारोह स्थगित किया गया और दूल्हे को बिना दुल्हन ही अपनी बारात को वापस ले जाना पड़ा। यह वाकया पूरे क्षेत्र में चर्चाओं का विषय बना हुआ है।
(Uttarakhand marriage lalkuan news)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: रात को हुई शादी और सुबह दुल्हन सारे जेवर लेकर फरार
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
