Connect with us
UTTARAKHAND news: Vibha Dixit became the newly appointed Police Officer (CO) of Nainital. Vibha Dixit Nainital CO.

Home / उत्तराखण्ड / नैनीताल की नवनियुक्त पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) बनी विभा दीक्षित

उत्तराखण्ड नैनीताल

नैनीताल की नवनियुक्त पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) बनी विभा दीक्षित

1 min read

Vibha Dixit Nainital CO: नैनीताल जिले की नई पुलिस क्षेत्राधिकारी बनी विभा दीक्षित, कार्यभार किया ग्रहण…

नैनीताल जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जी हां उत्तराखण्ड पुलिस में कार्यरत विभा दीक्षित सरोवर नगरी नैनीताल की नई पुलिस क्षेत्राधिकारी बन गई है। अब तक जिले के ही हल्द्वानी क्षेत्र में अपराध व यातायात की जिम्मेदारी संभाल रही विभा ने बीते रोज नैनीताल के पुलिस क्षेत्राधिकारी का कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस दौरान आयोजित हुई पत्रकार वार्ता में विभा ने कहा कि सत्यापन, नशा और यातायात की बड़ी समस्याओं को निस्तारित करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
(Vibha Dixit Nainital CO)
यह भी पढ़ें- ऊधमसिंह नगर के इस क्षेत्र तक बनेगा फोरलेन बाईपास सीधी उत्तर प्रदेश से होगी कनेक्टिविटी

बता दें कि अभी तक उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा विभा दीक्षित को नैनीताल के सीओ की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई थी। जिसका कुशलतापूर्वक निर्वहन करने के पश्चात उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा बीते दिनों उनका तबादला करते हुए नैनीताल का सीओ बना दिया था। जिसके पश्चात ही विभा दीक्षित ने बीते रोज कार्यभार ग्रहण कर लिया।
(Vibha Dixit Nainital CO)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के अमित पांडे नासा में सीनियर साइंटिस्ट के लिए चयनित, प्रदेश का बड़ा मान

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top