Connect with us
Uttarakhand News: heli-service from Dehradun to Pithoragarh Almora will start daily from August 26.

Home / उत्तराखण्ड / Good News: 26 अगस्त से शुरू होगा देहरादून से पिथौरागढ़-अल्मोड़ा के लिए हेली सेवाओं का संचालन

उत्तराखण्ड देहरादून

Good News: 26 अगस्त से शुरू होगा देहरादून से पिथौरागढ़-अल्मोड़ा के लिए हेली सेवाओं का संचालन

1 min read

Dehradun Pithoragarh Almora Heli-Service: आगामी 26 अगस्त से शुरू होगी देहरादून से अल्मोड़ा एवं पिथौरागढ़ के लिए हेली सेवाएं, रोजाना होगा संचालन…

राज्य के कुमाऊं मंडल में रहने वाली लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जी हां.. देहरादून से पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा के लिए रोजाना हेली सेवा आगामी 26 अगस्त से शुरू होने जा रही है। बताया गया है कि केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस संबंध मेंमु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आश्वासन दिया है। सबसे खास बात तो यह है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात के बाद सिंधिया ने अधिकारियों को आगामी 26 अगस्त से प्रत्येक दिन पवन हंस की हवाई सेवाएं इन दोनों रूटों पर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दे दिए हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उत्तराखण्ड में जल्द हेली सेवाओं में तेजी आने वाली है। इन दोनों हवाई सेवाओं का संचालन शुरू होने से जहां देहरादून से पिथौरागढ़ एवं देहरादून से अल्मोड़ा आने जाने वाले लोगों को लाभ मिलेगा वहीं उनका सफर भी बेहद आरामदायक हो जाएगा।
(Dehradun Pithoragarh Almora Heli-Service)
यह भी पढ़ें- देहरादून से हैदराबाद समेत तीन बड़े शहरों के लिए 27 मार्च से शुरू होगी हवाई सेवा जानिए शेड्यूल

प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी देहरादून से अल्मोड़ा एवं पिथौरागढ़ के लिए हेली सेवाएं आगामी 26 अगस्त से रोजाना संचालित होंगी। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हुई मुलाकात के बाद इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को केंद्रीय मंत्री सिंधिया से भेंट कर राज्य में हवाई कनेक्टिविटी को लेकर चर्चा की। जिसमें उन्होंने पिथौरागढ़ में फिक्स विंग कनेक्टिविटी की जरूरत होने के साथ ही वर्तमान में तीन हवाई रूट पिथौरागढ़-पंतनगर, पिथौरागढ़-हिंडन और पिथौरागढ़-देहरादून के लिए एयरलाइन के चयन की प्रक्रिया रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत गतिमान होने की बात सिंधिया के सम्मुख रखी। इस संबंध में भी सिंधिया ने अधिकारियों को30 सितंबर तक इस संबंध में एयरलाइंस का चयन कर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया है।
(Dehradun Pithoragarh Almora Heli-Service)

यह भी पढ़ें- पिथौरागढ़ दुर्गम इलाकों में अब हेलीकॉप्टर से कर सकेंगे सफर जानिए किराया

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top