अल्मोड़ा उत्तराखण्ड
उत्तराखण्ड: पपोली गांव की 17 वर्षीय उमा लापता, सोशल मीडिया पर परिजनों ने लगाई मदद की गुहार
1 min read
Almora missing Girl Uma: पहाड़ से एक और लड़की हुई लापता, शेयर करें किशोरी को ढूंढने में मदद करें…
राज्य के अल्मोड़ा जिले से एक 17 वर्षीय किशोरी के एकाएक घर से लापता होने की खबर सामने आ रही है। लापता किशोरी का नाम उमा पुत्री गोपाल सिंह बताया जा रहा है। बताया गया है कि लापता किशोरी बीते 17 अगस्त को घर पर बिना बताए कहीं चली गई है। काफी खोजबीन के बाद भी जब परिजनों को उमा का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने उमा की गुमशुदगी की रिपोर्ट दन्या कोतवाली में दर्ज करा दी है। पुलिस को सौंपी गई तहरीर में उमा का कद 5 फीट, रंग गोरा, एवं पहनावा काले रंग की जीन्स टीशर्ट बताया गया है।
(Almora missing Girl Uma)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ से दो और लड़कियां हुई लापता अभी तक कुल 4 केस आ गए सामने
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के दन्या क्षेत्र के पपोली गांव निवासी गोपाल सिंह की 17 वर्षीय पुत्री उमा, बीते 17 अगस्त से लापता है। परिजन बेटी की तलाश में परेशान होकर इधर-उधर भटक रहे हैं। अपने सभी नाते-रिश्तेदारों तथा उमा के सभी दोस्तों से बात करने के साथ ही उसकी काफी खोजबीन के बाद भी जब उमा का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस में उमा की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराकर मदद की गुहार लगाई है। इसके साथ ही परिजनों ने आम जनमानस से भी गुमशुदा का पता चलने पर तुरंत सूचित करने की अपील की है।
(Almora missing Girl Uma)
यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ से नौकरी करने सिडकुल आया युवक हुआ लापता परिजनों में मचा हड़कंप
देवभूमि दर्शन भी आपसे अपील करता है कि जिस किसी को भी लापता उमा के बारे में कोई भी सूचना मिलती है , या वह कही भी नजर आता है तो तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर सूचना देने की कृपा करे। 17 वर्षीय किशोरी से उसके परेशान माता पिता को मिलाने में मदद करे। इस पोस्ट को सोशल मीडिया में अधिक से अधिक शेयर करें ⇓
थानाध्यक्ष दन्या- 9411113073,
थाना दन्या- 8171983233
गुमशुदा उमा के भाई- 9258080409, 7900345871
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।
उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।
👉👉TWITTER पर जुडिए।
