Connect with us
Uttarakhand: vicky who came to Sidkul to get a job from the almora missing in Rudrapur

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड: पहाड़ से नौकरी करने सिडकुल आया युवक हुआ लापता परिजनों में मचा हड़कंप

उत्तराखण्ड ऊधमसिंह नगर

उत्तराखंड: पहाड़ से नौकरी करने सिडकुल आया युवक हुआ लापता परिजनों में मचा हड़कंप

1 min read

Rudrapur Sidcul Job: अल्मोड़ा से रुद्रपुर नौकरी करने आया युवक हुआ अचानक से लापता परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट

रोजगार की तलाश में न जाने कितने युवा पहाड़ों से शहरों की ओर पलायन करते हैं, जिसमें पहाड़ के कुछ युवा बड़े हादसों का शिकार भी हो जाते हैं। आज फिर पहाड़ से रोजगार की तलाश में शहर गए एक युवक के गुमशुदा होने की खबर सामने आ रही है। बता दें कि अल्मोड़ा से एक युवक नौकरी के लिए रुद्रपुर आया हुआ था यहां आकर लगभग 2 महीने बाद युवक के गुमशुदा होने की खबर सामने आ रही है परिजनों द्वारा युवक की गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।(Rudrapur Sidcul Job)
यह भी पढ़िए:आज नहीं पहुंचा कुमाऊँ रेजीमेंट शहीद चंद्रशेखर का पार्थिव शरीर बेटी ने कही भावुक बात

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार राज्य के अल्मोड़ा जिले में स्थित बेस् केंपस निवासी सुनीता देवी ने पुलिस को तहरीर दी है कि उनका बेटा अर्जुन 20 मार्च 2022 को अपने भाई विक्की के साथ नौकरी करने के लिए रुद्रपुर गया हुआ था। बता दें कि विकी की तबीयत खराब होने पर वह घर वापस लौट आया। अर्जुन रुद्रपुर मैं सिडकुल ढाल पर किराए पर रहने लगा तथा दो महीने तक अर्जुन ने घर पर कॉल भी की लेकिन अचानक अर्जुन का फोन स्विच ऑफ आने लगा जिसके बाद से परिजन परेशान हो गए तथा उन्होंने अर्जुन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी पुलिस द्वारा अर्जुन की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़िए:जम्मू कश्मीर हादसे में उत्तराखंड का लाल हुआ शहीद पहाड़ में दौड़ी शोक की लहर

 

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top