Connect with us
नैनीताल: एकाएक नैनी झील के तट पर पहुंची महिला, लगाई छलांग, देखते देखते मची भगदड़

Home / उत्तराखण्ड / नैनीताल: एकाएक नैनी झील के तट पर पहुंची महिला, लगाई छलांग, देखते देखते मची भगदड़

उत्तराखण्ड नैनीताल

नैनीताल: एकाएक नैनी झील के तट पर पहुंची महिला, लगाई छलांग, देखते देखते मची भगदड़

1 min read

राज्य के नैनीताल जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रविवार सुबह एक महिला एकाएक नैनी झील में कूद ग‌ई। बताया गया है कि यह घटना फांसी गधेरे के पास हु‌ई। वो तो गनीमत रही कि घटना के वक्त मैराथन रेस की रूट व्यवस्था को देख रहे थाना तल्लीताल में तैनात चीता मोबाइल कर्मी वहां से गुजर रहे थे। जिस पर चीता मोबाइल कर्मी शिवराज सिंह राणा ने तुरंत झील में कूदकर महिला की जान बचा ली। बताया गया है कि पुलिस ने महिला को स्थानीय लोगों की मदद से महिला को बीडी पांडे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत ठीक बताई जा रही है।
(Naini Lake News)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड में भयावह सड़क हादसा, श्रृद्धालुओं से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 8 की मौत, रेस्क्यू जारी

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक नैनी झील में कूदने वाली महिला नैना गांव बेलुवाखान की रहने वाली बताई जा रही है। बताया गया है कि महिला अस्पताल बीडी पांडे में कल भर्ती थी। जहां से वह रविवार सुबह अचानक कहीं चली गई थी। महिला का मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। जिस कारण पुलिस का अंदाजा है कि महिला ने यह कदम उठाया होगा। आपको बता दे कि ताल्लीताल थाना के चीता मोबाइल कर्मी शिवराज सिंह राणा ने नैनी झील में कूदे 30 वें व्यक्ति की जान बचाई है।
(Naini Lake News)

यह भी पढ़ें- हल्द्वानी में सनसनी का माहौल लापता व्यक्ति का शव मिला गोला नदी से

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top