Connect with us
UTTARAKHAND news: road accident in kichha udham Singh Nagar, trolley crashed, 8 killed, rescue underway.

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखण्ड में भयावह सड़क हादसा, श्रृद्धालुओं से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 8 की मौत, रेस्क्यू जारी

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड में भयावह सड़क हादसा, श्रृद्धालुओं से भरा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, 8 की मौत, रेस्क्यू जारी

1 min read

Kichha Trolley Accident: भयावह सड़क हादसे में अभी तक 8 लोगों की मौत, राहत एवं बचाव कार्य जारी, क्षेत्र में पसरा मातम…

राज्य के उधमसिंह नगर जिले से भयावह सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है जहां किच्छा के पास श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली पलटने से आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार क‌ई लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हालांकि स्थानीय प्रशासन ने अभी तक पांच लोगों की मौत होने की खबर की पुष्टि की है। परंतु सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक मृतकों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है और अभी तक आठ लोग दम तोड चुके हैं। हादसे की खबर से पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है। सूचना मिलने पर पुलिस प्रशासन की टीमों ने घटनास्थल पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है, जो अभी भी जारी है।
(Kichha Trolley Accident)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: चमोली से हरिद्वार जा रही बस हुई दुर्घटनाग्रस्त यात्रियों में मची चीख-पुकार

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से उधमसिंह नगर जिले के शक्ति फार्म क्षेत्र के बसगर गांव निवासी करीब 45 से 50 श्रद्धालु ट्राली में सवार होकर रविवार को उत्तर प्रदेश बार्डर क्षेत्र के उत्तम नगर स्थित गुरुद्वारे में मत्था टेकने जा रहे थे। बताया गया है कि जैसे ही उनकी ट्राली किच्छा के पास में
सिरसा चौकी के पास पहुंची तो पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने ट्राली को भीषण टक्कर मार दी। जिससे ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।
(Kichha Trolley Accident)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरा सेना का वाहन, एक जवान शहीद

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top