Connect with us
Uttarakhand news: rameshwari devi of Rudraprayag disaster life was forced to live in tents.

Home / उत्तराखण्ड / रुद्रप्रयाग: आपदा ने की ऐसी तबाही, नहीं रही जिंदगी भर की जमा पूंजी, टेंट में रहने को मजबूर

उत्तराखण्ड रूद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग: आपदा ने की ऐसी तबाही, नहीं रही जिंदगी भर की जमा पूंजी, टेंट में रहने को मजबूर

1 min read

Rudraprayag disaster news: मदद के नाम पर प्रशासन ने रामेश्वरी को मुहैय्या कराया एक टैंट, जरूरी सुविधाओं का भी अभाव, बच्चों की पढ़ाई भी हो रही प्रभावित…

मानसून का यह मौसम जहां प्रकृति के लिए वरदान है वहीं इस दौरान आने वाली प्राकृतिक आपदाएं पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों पर अपना कहर बरपाती रहती है। अब रूद्रप्रयाग जिले की रहने वाली रामेश्वरी देवी को ही देख लीजिए, बीते दिनों आई आपदा में न केवल उनका आशियाना छीन गया बल्कि उन्होंने अपने जीवन भर की सारी जमा पूंजी गंवा दी। राहत के नाम पर प्रशासन ने उन्हें गांव से दूर एक टेंट तो मुहैया करा दिया परन्तु उसके बाद उनकी ओर देखना तक मुनासिब नहीं समझा। आपदा का जख्म लिए यह महिला बच्चों के साथ टेंट में करने को मजबूर हैं। इतना ही नहीं टैंट में बिजली पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंतित रामेश्वरी ने एक बार पुनः जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
(Rudraprayag disaster news)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में अतिवृष्टि से भारी तबाही, घरों में घुसा मलबा, ग्रामीणों ने भागकर बचाई जान

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के रूद्रप्रयाग जिले की रहने वाली घरड़ा गांव निवासी रामेश्वरी देवी, बीते एक सप्ताह पहले गांव में आई विनाशकारी आपदा में अपना सबकुछ गंवा चुकी है। वर्तमान में वह अपने तीन बच्चों के साथ गांव से काफी दूर एक टेंट में रहकर गुजर बसर कर रही हैं। उनकी बेटी 10वीं में पढ़ती है और बेटा 9वीं कक्षा में पढ़ता है। परंतु इस आपदा के बाद न केवल उनकी रोजी रोटी पर संकट आ गया है बल्कि बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। इस संबंध में रूद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जल्द ही रामेश्वरी देवी सहित आपदा से प्रभावित अन्य परिवारों को जरूरी सुविधाएं प्रदान करने की बात कही है।
(Rudraprayag disaster news)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: मसराड़ गांव में बादल फटने से भारी तबाही, घरों में घुसा मलबा, जौनसार में मचा हाहाकार

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top