Connect with us
Uttarakhand news: road accident in chamoli, a fierce collision between two buses. Chamoli bus accident.

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / उत्तराखण्ड: पहाड़ में भयावह सड़क हादसा, दो बसों में भीषण टक्कर, मची चीख पुकार

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

उत्तराखण्ड: पहाड़ में भयावह सड़क हादसा, दो बसों में भीषण टक्कर, मची चीख पुकार

1 min read

Chamoli bus accident: चालक की सूझबूझ से टला एक बड़ा हादसा, अन्यथा परिणाम होता काफी भयावह…

राज्य में दर्दनाक सड़क हादसों का तांडव जारी है। राज्य के किसी ना किसी हिस्से से लगभग रोज ही सुनाई देने वाली दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आज चमोली जिले से सामने आ रही है जहां जोशीमठ बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पार जोगीधारा के पास दो बसों की भीषण भिंड़त हो गई। इस भयावह हादसे से जहां मौके पर चीख पुकार मच गई वहीं सड़क के दोनों ओर लंबा जाम भी लग गया। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन की टीम ने बमुश्किल दोनों बसों को एक साइड लगाकर जाम खुलवाया। अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक इस हादसे में पांच लोग घायल हुए हैं, जिन्हें पुलिस द्वारा नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
(Chamoli bus accident)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, नोएडा के पर्यटकों की कार खाई में गिरी, दो की मौत

प्राप्त जानकारी के अनुसार चमोली जिले के जोगीधार के पास यह भीषण हादसा उस समय घटित हुआ जब हिमगिरी की एक बस जोशीमठ की तरह आ रही थी जबकि दूसरी बस बदरीनाथ धाम से दर्शन कर लौट रहे थी। इस भीषण हादसे के बाद दोनों बस चालकों के मध्य वाद विवाद भी देखने को मिला। दोनों चालकों के बीच काफी देर तक चली बहसबाजी को पुलिस ने किसी तरह शांत कर जाम खुलवाया। उधर दूसरी ओर प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा और भी अधिक भयावह हो सकता था परंतु एक बस चालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे रोक दिया।
(Chamoli bus accident)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: पहाड़ से एक और किशोरी हुई लापता, रिसेप्शनिस्ट के पद पर थी कार्यरत

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top