Connect with us
UTTARAKHAND news: Dr. Ruchi badoni Semwal, professor of dehradun, included in two percent scientists of world. Uttarakhand Ruchi Badoni Semwal

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड की प्राध्यापिका डॉ रुचि सेमवाल विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल

उत्तराखण्ड रूद्रप्रयाग

उत्तराखंड की प्राध्यापिका डॉ रुचि सेमवाल विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल

1 min read

Uttarakhand Ruchi Badoni Semwal: गौरवान्वित पल, विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की सूची में शामिल हुई उत्तराखण्ड की रूचि, वर्तमान में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में है तैनात…

अमेरिका की प्रतिष्ठित स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में जारी की गयी विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की सूची में राज्य के क‌ई होनहार वैज्ञानिकों ने भी अपनी जगह बनाई है। आज हम आपको इस सूची में शामिल राज्य की एक और होनहार वैज्ञानिक से रूबरू कराने जा रहे हैं। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के रूद्रप्रयाग जिले की रहने वाली डाक्टर रुचि बडोनी सेमवाल की। बता दें कि इस सूची में स्थान हासिल कर समूचे देश प्रदेश को गौरवान्वित करने वाली रूचि वर्तमान में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में रसायन विज्ञान विभाग में बतौर प्राध्यापिका कार्यरत हैं। उनकी इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।
(Uttarakhand Ruchi Badoni Semwal)
यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: चंद्रबदनी गांव के अभिषेक बनेंगे भारतीय सेना में अफसर, ओटीए चेन्नई से लेंगे ट्रेनिंग

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के रूद्रप्रयाग जिले की रहने वाली डाक्टर रुचि बडोनी सेमवाल को प्रतिष्ठित स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा हाल ही में जारी की गयी विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत अंतरराष्ट्रीय वैज्ञानिकों की सूची में स्थान मिला है। बता दें कि अपनी प्रारम्भिक शिक्षा अगस्तमुनि रुद्रप्रयाग एवं माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा श्रीनगर गढ़वाल से प्राप्त करने वाली रूचि ने गढ़वाल विश्वविद्यालय से पीएचडी की मानक उपाधि हासिल की है। तदोपरांत उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ एवं क्ष्वाने विश्वविद्यालय प्रिटोरिया, यू के, से पोस्ट डॉक्टरेट शोध कार्य किया। सबसे खास बात तो यह है कि उनके द्वारा हिमालय के कई औषधीय पौधों पर किए गए शोध कार्य पर 100 से अधिक शोधपत्र कई अंतरराष्ट्रीय पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।
(Uttarakhand Ruchi Badoni Semwal)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के तरुण बेलवाल अमेरिका के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी वैज्ञानिकों की सूची में चयनित

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top