Connect with us
Uttarakhand latest news: strange case came in bhawali Roadways depot. Uttarakhand roadways latest news

Home / UTTARAKHAND ROADWAYS / उत्तराखंड: हरियाणा के युवक के जूते ने नैनीताल पहुंचकर किया बवाल रोडवेज में मची खलबली

UTTARAKHAND ROADWAYS उत्तराखण्ड

उत्तराखंड: हरियाणा के युवक के जूते ने नैनीताल पहुंचकर किया बवाल रोडवेज में मची खलबली

1 min read

Uttarakhand roadways latest news: यात्री के जूते गायब होने से हड़कंप, तलाश जारी, उत्तराखंड रोडवेज सहायक महाप्रबंधक ने चालक परिचालक से मांगा जवाब…

वैसे तो उत्तराखंड रोडवेज हमेशा से ही अपने कारनामों के लिए चर्चा में रहता है उत्तराखंड रोडवेज का अभी ऐसा ही एक और अजीबोगरीब मामला भवाली डिपो से सामने आ रहा है जहां उत्तराखंड रोडवेज की बस से कुरुक्षेत्र हरियाणा निवासी एक यात्री का जूता गायब हो गया। जिस पर उत्तराखंड रोडवेज सहायक महाप्रबंधक द्वारा चालक तथा परिचालक से जवाब मांगा गया है। यात्री की मांग पर जूते की तलाश जारी है।
(Uttarakhand roadways latest news)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड रोडवेज हमसफ़र एप से रखेगा अपने ड्राइवरों पर नजर, झपकी आने पर बजेगा अलार्म

आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला। बताया गया है कि बीते 25 अक्टूबर को हरियाणा निवासी अभिषेक अपने तीन अन्य दोस्तों के साथ भवाली डिपो की बस में नैनीताल से सवार हुआ। बता दे कि काठगोदाम रेलवे स्टेशन से उसे ट्रेन पकडनी थी इसलिए वह दोस्तों के साथ काठगोदाम स्टेशन पर उतर गया। इस दौरान उसका जूता बस में ही रह गया। बताते चले कि अभिषेक ने रोडवेज अधिकारियों को पत्र लिखकर जूते की तलाश करने की मांग की है। वही उच्चाधिकारियों के निर्देश पर भवाली डिपो के सहायक महाप्रबंधक मनोज कुमार दुर्गापाल द्वारा चालक अभिजीत कुमार एंव परिचालक राजेन्द्र जाटव से जवाब मांगा गया है। कुल मिलाकर यहां यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगा कि एक जूते ने पूरे रोडवेज प्रबंधन की नींद उड़ा दी है।
(Uttarakhand roadways latest news)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड रोडवेज ने दी देहरादून-दिल्ली रूट पर सफर करने वालों को बड़ी खुशखबरी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROADWAYS

To Top