Connect with us
Uttarakhand news: Singer Jubin Nautiyal met with a major accident, will undergo surgery. Jubin Nautiyal Accident News

Home / उत्तराखण्ड / सिंगर जुबिन नौटियाल का हुआ बड़ा एक्सीडेंट, शरीर में आई गंभीर चोटें होगा ऑपरेशन

उत्तराखण्ड देवभूमि दर्शन- राष्ट्रीय खबर

सिंगर जुबिन नौटियाल का हुआ बड़ा एक्सीडेंट, शरीर में आई गंभीर चोटें होगा ऑपरेशन

1 min read

Jubin Nautiyal Accident News: इमारत की सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हुए मशहूर प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल, अस्पताल में चल रहा है उपचार….

अपनी गायकी के दम पर देशभर में पहचान बनाने वाले उत्तराखण्ड के मशहूर प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया गया है कि बीते रोज हुई एक दुर्घटना में जुबिन घायल हो गए हैं। जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई है। फिलहाल उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि यह हादसा जुबिन के इमारत की सीढ़ी से गिरने के कारण हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे से उबरने के लिए उन्हें आपरेशन भी कराना पड़ेगा। बताते चलें कि बता दें कि हाल ही में जुबिन नौटियाल का नया गाना तू सामने आए रिलीज हुआ है। इस गाने को उन्होंने श्रीलंका की सिंगर योहानी के साथ गाया है। इसी गाने की लांचिंग के दौरान जुबिन को सार्वजनिक मंच पर आखिरी बार देखा गया था।
(Jubin Nautiyal Accident News)

यह भी पढ़ें- गौरवान्वित हुआ उत्तराखंड: IIFA 2022 में छाए जुबिन नौटियाल, मिला बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवार्ड

अभी तक मिल रही जानकारी के मुताबिक मुंबई में इमारत की सीढ़ी से गिरने के कारण हुए इस हादसे में जहां उनकी पसलियां और कोहनी टूट गई है वहीं जुबिन के सिर में भी चोट लगी है। फिलहाल उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक जुबिन के दाहिने हाथ की कोहनी का आपरेशन किया जाएगा। इस खबर के बाद अब सोशल मीडिया पर उनके फैंस उनके जल्दी सही होने की दुआएं कर रहे हैं। बता दें कि मशहूर प्लेबैक सिंगर जुबिन नौटियाल मूल रूप से राज्य के जौनसार बावर क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनके पिता रामशरण नौटियाल एक बिजनेसमैन हैं, जबकि उनकी मां नीना नौटियाल बिजनेस वुमेन हैं। जुबिन की स्कूलिंग देहरादून के सेंट जोसेफ और वेल्हम ब्वायज से हुई।
(Jubin Nautiyal Accident News)

यह भी पढ़ें- जुबिन नौटियाल ने पहाड़ी गीत के हिंदी वर्जन को दी अपनी आवाज, यू-ट्यूब पर मचाया धमाल

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top