Connect with us
Uttarakhand news: Four including groom's father, sister died in Almora marriage car accident. Almora marriage car accident

Home / UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT / अल्मोड़ा सड़क हादसे में दूल्हे के पिता, दीदी और भाभी समेत चार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT उत्तराखण्ड

अल्मोड़ा सड़क हादसे में दूल्हे के पिता, दीदी और भाभी समेत चार की मौत, परिवार में मचा कोहराम

1 min read

Almora marriage car accident: दर्दनाक सड़क हादसे से मातम में बदली परिवार की खुशियां, महज रस्म अदायगी तक सीमित रह गई शादी….

शनिवार को अल्मोड़ा जिले के भैसियाछाना ब्लाक के जमराडी बैंड में बखरियां नौगांव के पास हुए भयावह सड़क हादसे से जहां एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है वहीं परिवार की शादी की खुशियां भी मातम में तब्दील हो गई है। इस भीषण सड़क हादसे के बाद जहां बरात के घर वापस लौटने की रस्में भी परिजनों द्वारा महज औपचारिक रूप से निभाई जा रही है वहीं पूरे गांव में भी मातम पसरा हुआ है। बता दें कि शनिवार सुबह हुए इस भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौके ही मौत ग‌ई थी। मृतकों में दूल्हे के पिता, दीदी, भाभी और भतीजा शामिल हैं जबकि दुर्घटनाग्रस्त कार में सवार दूल्हे के भाई समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीमों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना में भर्ती कराया गया है।
(Almora marriage car accident)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड ब्रेकिंग: गहरी खाई में गिरी बारात की कार, चार लोगों की मौत की खबर, रेस्क्यू जारी

गौरतलब है कि अल्मोड़ा जिले के भैसियाछाना ब्लाक क्षेत्र में शनिवार सुबह बारात वापसी के दौरान एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के बागेश्वर जिले के काफलीगैर क्षेत्र के मटेला गांव निवासी जयंत सिंह रौतेला के बेटे की बरात बीते रोज पिथौरागढ़ जिले के शेराघाट गयी थी। शनिवार को बरात वापसी के दौरान जैसे ही बरात की एक ईको फोर्ड कार वाहन संख्या यूके-18-एच-6578 जमराडी बैंड में बखरियां नौगांव के पास पहुंची तो एकाएक अनियंत्रित होकर बिनसर नदी में समा गई। जिससे कार में सवार दूल्हे के पिता जयंत सिंह पुत्र बची सिंह, दूल्हे के 10 वर्षीय भतीजे समर पुत्र मंगल सिंह, दूल्हे की भाभी अंकिता पत्नी मंगल सिंह एवं डोटियाल गांव ताकुला निवासी दूल्हे की दीदी सीमा पुत्री जयंत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि कार में सवार दूल्हे का भाई मंगल सिंह पुत्र जयंत सिंह, अक्षित रौतेला पुत्र मंगल सिंह रौतेला व योगिता गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बताते चलें कि कार को दूल्हे का भाई मंगल सिंह स्वयं चला रहा था। ग्रामीणों के मुताबिक वह सेना में कार्यरत है और भाई की शादी के लिए इन दिनों छुट्टियों पर अपने घर आया हुआ था।
(Almora marriage car accident)

यह भी पढ़ें- उत्तराखण्ड: बेटे की शादी के कार्ड बांटकर आ रहे पिता की सड़क हादसे में मौत, मातम में बदली खुशियां

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UTTARAKHAND ROAD ACCIDENT

To Top