Connect with us
उत्तराखंड की युवती ने विदेशी लड़के से पूरे हिंदू रीति रिवाज से किया विवाह देखिए तस्वीरें

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखंड की युवती ने विदेशी लड़के से पूरे हिंदू रीति रिवाज से किया विवाह देखिए तस्वीरें

उत्तराखण्ड ऋषिकेश

उत्तराखंड की युवती ने विदेशी लड़के से पूरे हिंदू रीति रिवाज से किया विवाह देखिए तस्वीरें

1 min read

Haridwar Prachi Charle Marriage: पूरे हिंदू रीति रिवाज से शादी के बंधन में बंधे कनाडा के चार्ली और हरिद्वार की प्राची, ऋषिकेश में गंगा तट पर अग्नि को साक्षी मानकर लिए सात फेरे….

प्राचीन हिन्दू संस्कृति हमेशा से ही विदेशी लोगों को आकर्षित करती रही है। यही कारण है कि पुरातन समय से ही क‌ई विदेशी न केवल भारत में आकर बसने लगे हैं बल्कि हिन्दू धर्म को अपनाकर यहां की परम्पराओं का भी निर्वहन कर रहे हैं। वर्तमान में भी जहां क‌ई विदेशी युवक युवतियों ने हिंदू धर्म की सदस्यता ग्रहण की है तो क‌ई अन्य युवाओं ने हिंदू रीति रिवाजों से अपना वैवाहिक जीवन प्रारंभ किया है। ऐसी ही एक खबर आज राज्य के हरिद्वार जिले से सामने आ रही है जहां कनाडा के रहने वाले चार्ली रास और हरिद्वार की प्राची शर्मा बुधवार को हिन्दू रीति रिवाजों से शादी के अटूट बंधन में बंध गए हैं। बताया गया है कि दोनों ने ऋषिकेश के तपोवन में नीमबीच के तट पर अग्नि को साक्षी मानकर एक दूसरे के साथ विवाह किया है।
(Haridwar Prachi Charle Marriage)

Haridwar Prachi foreign marriage
यह भी पढ़ें- विदेशी जोड़े को ऐसी भायी पहाड़ी संस्कृति उत्तराखण्ड की पावन भूमी में बंधे वैवाहिक जीवन में

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के हरिद्वार जिले के शिवालिक नगर की रहने वाली प्राची शर्मा कनाडा में एक कॉरपोरेट कंपनी में मैनेजर है। वहां उसकी मुलाकात एक चिकित्सक चार्ली रास के साथ हुई। धीरे धीरे दोनो एक दूसरे को पसंद करने लगे। जिस पर दोनों ने एक दूसरे के साथ शादी करने का फैसला लिया। बुधवार को दोनों ऋषिकेश में गंगा तट पर शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस संबंध में दूल्हा बने चार्ली का कहना है कि उनको भारतीय संस्कृति और रीति रिवाज बेहद पसंद हैं। इसीलिए उन्होंने भारतीय दुल्हन को अपनी जीवन साथी चुना है। वह इस शादी से बेहद खुश हैं।
(Haridwar Prachi Charle Marriage)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: पहाड़ी लड़के ने हिंदू रीति रिवाज के साथ अमेरिकन लड़की से पहाड़ में रचाई शादी

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top