Connect with us
उत्तराखण्ड: पहाड़ में चलती रोडवेज बस कि टूट गई बेयरिंग, यात्रियों में मची चीख पुकार, देखें विडियो

Home / उत्तराखण्ड / उत्तराखण्ड: पहाड़ में चलती रोडवेज बस कि टूट गई बेयरिंग, यात्रियों में मची चीख पुकार, देखें विडियो

उत्तराखण्ड ऋषिकेश

उत्तराखण्ड: पहाड़ में चलती रोडवेज बस कि टूट गई बेयरिंग, यात्रियों में मची चीख पुकार, देखें विडियो

1 min read

Uttarakhand roadways bus accident: एक बार फिर सांसत में पड़ी यात्रियों की जान, रोडवेज बस की बेयरिंग टूटने के कारण निकलने से बाल बाल बचा पहिया…

अपने अधिकारियों कर्मचारियों की लापरवाही के कारण उत्तराखंड रोडवेज आए दिन न केवल चर्चाओं का हिस्सा बनते रहती है बल्कि इससे क‌ई बार यात्रियों की जान भी जोखिम में पड़ जाती है। ऐसी ही एक खबर आज तीर्थनगरी ऋषिकेश से सामने आ रही है जहां से शुक्रवार को जोशीमठ पांडुकेश्वर के लिए निकली एक रोडवेज बस जैसे ही बीच रास्ते में पहुंची तो उसकी बेयरिंग टूट गई, जिससे बस सड़क के बीचोबीच हिचकौले खाने लगी। इस घटना से जहां मौके पर यात्रियों में चीख पुकार मच गई वहीं चालक परिचालक सहित सभी यात्रियों की सांसें भी अटक गई।
(Uttarakhand roadways bus accident)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड :पहाड़ में चलती रोडवेज बस का फटा तेल पाइप यात्रियों में मचा हड़कंप

अब इसे चालक की सूझबूझ कहे या भगवान का शुक्र, चाहे जो भी हो गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ अन्यथा बस अनियंत्रित होकर नीचे बह रही नदी में भी समा सकती थी, जिसका परिणाम काफी भयावह होता। बताया गया है कि रोडवेज की यह बस वाहन संख्या यूके-07-पीए-3284 शुक्रवार सुबह पांच बजे ऋषिकेश से जोशीमठ पांडुकेश्वर के लिए रवाना हुई थी। गौरतलब है कि बसों के मेटेंनेंस में लापरवाही और स्पेयर पार्ट्स की कमी के कारण उत्तराखंड रोडवेज की बसों से आए आए दिन इस तरह के मामले सामने आते रहते हैं।
(Uttarakhand roadways bus accident)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड: हरियाणा के युवक के जूते ने नैनीताल पहुंचकर किया बवाल रोडवेज में मची खलबली

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in उत्तराखण्ड

To Top