Connect with us
Uttarakhand news: Rahul Joshi of almora nainital passed geo scientist exam 2023 with AIR 17. geo scientist 2023

Home / UPSC CIVIL SERVICES EXAM RESULT / Rahul Joshi almora: उत्तराखंड: पिता पहाड़ में हैं होटल कर्मचारी बेटे ने उत्तीर्ण की भू वैज्ञानिक परीक्षा

UPSC CIVIL SERVICES EXAM RESULT उत्तराखण्ड

Rahul Joshi almora: उत्तराखंड: पिता पहाड़ में हैं होटल कर्मचारी बेटे ने उत्तीर्ण की भू वैज्ञानिक परीक्षा

1 min read

geo scientist 2023: यूपीएससी द्वारा घोषित परीक्षा परिणामों में राहुल ने हासिल की समूचे देश में 17वीं रैंक, प्रदेश का बढ़ाया मान….

उत्तराखण्ड के होनहार युवा आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। सबसे खास बात तो यह है राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में जहां एक ओर सुविधाओं का खासा अभाव है और क‌ई परिवारों की आर्थिक स्थिति भी बेहद खराब है वहीं दूसरी ओर यहां भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। आए दिन यहां के होनहार प्रतिभाएं सफलता के ऊंचे ऊंचे मुकाम हासिल कर देश प्रदेश का मान बढ़ाते रहते हैं। आज हम आपको राज्य के एक और ऐसे ही होनहार युवा से रूबरू कराने जा रहे हैं जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भूवैज्ञानिक पद की परीक्षा में देशभर में 17 वां स्थान हासिल कर समूचे उत्तराखण्ड का नाम रोशन किया है। जी हां… हम बात कर रहे हैं मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के दन्या क्षेत्र के रहने वाले राहुल जोशी की। राहुल की इस अभूतपूर्व उपलब्धि से जहां उनके परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है वहीं समूचे क्षेत्र में भी खुशी की लहर है।
(geo scientist 2023)

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड की मानसी ने बढ़ाया प्रदेश का मान CA परीक्षा में ऑल ओवर इंडिया में हासिल की तीसरी रैंक

प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के दन्या क्षेत्र के रहने वाले राहुल जोशी ने यूपीएससी द्वारा आयोजित भूवैज्ञानिक पद की परीक्षा में सफलता अर्जित की है। बता दें कि राहुल का परिवार वर्तमान में राज्य के नैनीताल जिले के शेरवानी क्षेत्र मल्लीताल में रहता है। यूपीएससी द्वारा बीते शाम को जारी किए गए इस परीक्षा के परिणामों में आल इंडिया लेवल पर 17वीं रैंक हासिल करने वाले राहुल के पिता गणेश दत्त जोशी जहां पंगोट क्षेत्र के एक होटल में कर्मचारी हैं वहीं उनकी मां हेमा जोशी एक कुशल गृहिणी हैं। बताते चलें कि अपनी प्रारम्भिक शिक्षा सनवाल स्कूल नैनीताल से प्राप्त करने वाले राहुल ने कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर से बीएससी एवं एम‌एससी की परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। राहुल ने अपनी इस अभूतपूर्व उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरूजनों को दिया है।
(geo scientist 2023)

यह भी पढ़ें- पिता किसान और बेटी तपस्या परिहार बनी कलेक्टर , यूपीएससी परीक्षा में पाई 23वीं रैंक

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के WHATSAPP GROUP से जुडिए।

उत्तराखंड की सभी ताजा खबरों के लिए देवभूमि दर्शन के TELEGRAM GROUP से जुडिए।

👉👉TWITTER पर जुडिए।

Continue Reading

More in UPSC CIVIL SERVICES EXAM RESULT

To Top